विज्ञापन

दो साल की मासूम के साथ हैवानियत! 60 साल के अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है.

दो साल की मासूम के साथ हैवानियत! 60 साल के अधेड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 साल के अधेड़ आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजन बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, जबकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी की गई. पुलिस के अनुसार, बच्ची को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज और स्वास्थ्य परीक्षण जारी है. परिजन बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं.

इलाके में लोगों का आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा रोष है. लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि ऐसे मामलों में दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके.

जांच पूरी गंभीरता से की जा रही- ACP

ACP कोतवाली गाजियाबाद उपासना पांडेय का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है. उपलब्ध साक्ष्यों, चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष और कानून के अनुसार की जाएगी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad Crime News, Child Abuse Case, UP Police Action, Minor Girl Case, Delhi Ncr Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com