पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है. इंडोनेशियाई संसद में पीएम मोदी की वहां की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर पुआन महारानी के साथ एक तस्वीर सामने आई. कांग्रेस ने इस तस्वीर को अपने एक्स अकाउंट पर अपने हिसाब से शेयर कर ओछा कमेंट किया. इसे लेकर बीजेपी महिला मोर्चा और शिवसेना (यूपीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराजगी जाहिर की है.
बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस को जमकर सुनाया
बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से उस ओछे पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेते हुए कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाईं. महिला मोर्चा ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस पार्टी का महिलाओं के प्रति यही सच्चा सम्मान है, कांग्रेस सदस्यों की बेशर्मी देखिए. इंडोनेशियाई संसद की अध्यक्ष, पुआन महारानी की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठी हुई तस्वीर पर की गई टिप्पणी में कांग्रेस की घृणित और छोटी मानसिकता दिखाई दे रही है.
ये है कांग्रेस का असली नारी सम्मान !
— BJP Mahila Morcha (@BJPMahilaMorcha) July 8, 2026
इन कांग्रेसियों की बेशर्मी देखिए, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ बैठी इंडोनेशिया संसद की अध्यक्षा पुआन महारानी की एक तस्वीर पर इतनी नीच और घटिया मानसिकता का परिचय देते हुए जो टिप्पणी की गई है, इससे महिलाओं के प्रति कांग्रेस… pic.twitter.com/CrSVMp6Bnq
महिला मोर्चा ने आगे लिखा कि इस टिप्पणी से पार्टी का महिलाओं के प्रति बेहद निंदनीय रवैया भी साफ तौर पर उजागर हो गया है. एक विदेशी महिला राजनेता का अपमान करते हुए और साथ ही देश के पीएम के प्रति ऐसी विकृत मानसिकता दिखाकर, कांग्रेस पार्टी खुद को पतन के गर्त में धकेल रही है.
प्रियंका चतुर्वेदी ने भी लगाई लताड़
बता दें कि शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी महाराष्ट्र कांग्रेस के उस एक्स कमेंट का स्क्रीन शॉट एक्स पर शेयर करते हुए पार्टी को जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल पर ये बिल्कुल भी शोभा नहीं देता. विरोधी पर निशाना साधने के लिए महिलाओं को महज एक 'वस्तु' के तौर पर देखना बंद करें और अच्छा व्यवहार करें.
This is so unbecoming of an official Congress handle. Stop looking at women as some objects just to hit out at the opponent. Do better. pic.twitter.com/uaYWEYON72
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) July 8, 2026
एक्स पर कांग्रेस की ओछी हरकत
बता दें कि महाराष्ट्र कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पीएम मोदी और इंडोनेशिया की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर पुआन महारानी की एक फोटो शेयर की थी. यह तस्वीर इंडोनेशियाई संसद भवन की है. इस तस्वीर में पीएम मोदी के साथ इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो और वहां के उपराष्ट्रपति जिब्रां राकाबुमिंग राका भी बैठे हैं, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ एक साइड का तस्वीर फ्रेम शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी महारानी के साथ बैठे हैं. इसके साथ कांग्रेस ने बहुत ही ओछा कैप्शन भी लिखा. हालांकि आलोचना के बाद कांग्रस का ये पोस्ट उनके ट्विटर हैंडल पर दिखाई नहीं दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं