विज्ञापन

DSP अमीषा कौन? जिन्होंने आगरा में ACP बनते ही यूं सुलझाया बाथरूम हत्याकांड, पिता भी रह चुके IPS

DSP अमीषा ने सुरेंद्र शर्मा हत्याकांड की इनसाइड स्‍टोरी बताई है. उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्‍नी रूबी शर्मा ने सुरेंद्र शर्मा की हत्‍या कर शव बाथरूम में दफन कर दिया था. जानिए कैसे लेडी सिंघम एसीपी अमीषा ने कैसे इस पेचीदा बाथरूम हत्‍याकांड का पर्दाफाश किया.

DSP अमीषा कौन? जिन्होंने आगरा में ACP बनते ही यूं सुलझाया बाथरूम हत्याकांड, पिता भी रह चुके IPS
DSP अमीषा कौन? जिन्होंने आगरा में ACP बनते ही यूं सुलझाया बाथरूम हत्याकांड, पिता भी रह चुके IPS
  • आगरा में पत्नी रूबी ने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाया था, जो DSP अमीषा ने सुलझाया
  • रूबी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिससे कोई भी उस पर शक नहीं कर पाया था
  • सुरेंद्र शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था, पूरा परिवार आर्थिक रूप से उसकी मां की पेंशन पर निर्भर था


 

DSP Amisha Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा पुलिस थाना इलाके में पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर लाश को बाथरूम में दफनाने वाले सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश हो गया है. 4 जुलाई 2026 को आरोपी पत्नी रूबी शर्मा को जेल भिजवा दिया गया है. यह मर्डर मिस्ट्री आगरा की सहायक पुलिस आयुक्त डीएसपी अमीषा की बेहतरीन पुल‍िस‍िंग से सुलझी है. अमीषा के पिता विनोद कुमार सिंह भी उत्तर प्रदेश पुलिस में IPS अधिकारी रह चुके हैं. खास बात यह है कि जिस साल पिता पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए, ठीक उसी साल बेटी यूपी पुलिस में डीएसपी रैंक की अफसर बनीं.

पहली पोस्टिंग में सामने आया जिंदगी का सबसे पेचीदा और अजीब मामला

एनडीटीवी से खास बातचीत में अमीषा ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में 2022 बैच की डीएसपी हैं. 14 फरवरी 2025 से आगरा में बतौर सहायक पुलिस आयुक्त अपनी सेवाएं दे रही हैं. एसीपी आगरा के रूप में यह उनकी पहली पोस्टिंग है और पत्नी द्वारा पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने जैसा खौफनाक मामला भी उनके करियर में पहली ही बार सामने आया है.  

यह भी पढ़ें- IPS केके बिश्नोई संभल के 'सिंघम': 7 माफियाओं को किया ढेर, 800 करोड़ की संपत्ति सीज, पढ़ें पूरी कहानी

Bathroom Murder case agra

आगरा में पत्नी ने पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, लेडी सिंघम ACP अमीषा ने ऐसे किया सनसनीखेज खुलासा

आगरा के बाथरूम हत्याकांड का खुलासा करना चुनौतीपूर्ण था. सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि पति सुरेंद्र शर्मा की कातिल खुद उसकी पत्नी रूबी शर्मा ही थी, और उससे भी ज्यादा अजीब बात यह थी कि खुद रूबी शर्मा ने ही थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.

रूबी शर्मा पर क‍िसी को नहीं हुआ शक

डीएसपी अमीषा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई 2026 को रूबी शर्मा और सुरेंद्र शर्मा के भाई अनिल शर्मा ने सिकंदरा पुलिस थाने पहुंचकर सुरेंद्र शर्मा की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. उन्होंने रिपोर्ट में लिखवाया था कि सुरेंद्र शर्मा अचानक लापता हो गया है और उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा है. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की. खुद एसीपी अमीषा घटनास्थल का मुआयना करने मौके पर गईं. उन्होंने आरोपी पत्नी रूबी शर्मा, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की थी. शुरुआती जांच में किसी ने भी रूबी के कातिल होने का रत्ती भर भी शक नहीं जताया, जिसके चलते यह केस लगातार पेचीदा होता चला गया.   

यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पति KK बिश्नोई के अलावा जेठ-4 ननदें भी अध‍िकारी

shav bathroom me dafnaya

dsp amisha acp agra sikandra wife kills husband shav bathroom me dafnaya 

भरतपुर का वो झगड़ा और कातिल पत्नी का चेहरे पर बिना शिकन वाला झूठ

सुरेंद्र शर्मा की तलाश में आगरा पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, तो एक अहम सुराग हाथ लगा. पता चला कि 15-16 मई 2026 को सुरेंद्र शर्मा राजस्थान के भरतपुर में अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था. वहां उसने शराब पीकर जमकर झगड़ा किया था, जिसके बाद रिश्तेदारों ने आगरा में उसकी पत्नी को फोन कर शिकायत की थी और कहा था कि वे उसके खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाएंगे. इस घटना के बाद सुरेंद्र आगरा लौट आया था, लेकिन 18 मई से वह अचानक लापता हो गया. आस-पास के लोग जब भी सुरेंद्र शर्मा के बारे में उसकी पत्नी रूबी से पूछते, तो वह अपने चेहरे पर बिना किसी शिकन या घबराहट के बेहद सामान्य ढंग से कह देती थी कि वे किसी काम से बाहर गए हुए हैं.  

यह भी पढ़ें- DSP की वाइफ ने फेसबुक पर लिखा- मां बीमार, बच्चों को इंतजार, नक्सल क्षेत्र से पति का हो ट्रांसफर, अब हुआ तबदला

Surendra Murder case agra

सुरेंद्र शर्मा और रूबी शर्मा की दो बेटियां हैं.

कोई डिजिटल सबूत न होने से उलझता गया सुरेंद्र शर्मा मर्डर केस

डीएसपी अमीषा के अनुसार, अमूमन आज के दौर में जब भी किसी की हत्या या कोई बड़ी वारदात होती है, तो पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, चैट या पति-पत्नी के बीच किसी त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामलों में डिजिटल सबूत के जरिए मुस्तैदी से खुलासे तक पहुंच जाती है. मगर सुरेंद्र हत्याकांड में सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि इसमें न तो मोबाइल का इस्तेमाल हुआ था और न ही दोनों में से किसी का कोई अवैध संबंध वाला एंगल था. केस उस वक्त और ज्यादा उलझता हुआ प्रतीत हो रहा था जब खुद कातिल रूबी शर्मा ही अपने पति की तलाश में पुलिस और परिजनों का साथ देने का नाटक कर रही थी. इस पूरे मामले में वही इकलौती गवाह भी बनी हुई थी और वही असल गुनाहगार भी थी. 

सुरेंद्र शर्मा शराब पीकर रूबी से करता था मारपीट 

सुरेंद्र शर्मा और रूबी शर्मा की दो बेटियां हैं. वारदात वाले दिन वे दोनों अपनी दादी के साथ ताऊ के घर गई हुई थीं, जिसके कारण घर पर दोनों अकेले थे. पुलिस जांच में यह बात खुलकर सामने आई कि सुरेंद्र शर्मा कोई कामकाज नहीं करता था और शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट करता था. पूरे घर का खर्च सुरेंद्र की मां की पेंशन के भरोसे ही चल रहा था. जब पुलिस के सामने घरेलू हिंसा और रोज-रोज की मारपीट वाली बात आई, तो पुलिस ने इसी को मुख्य लीड मानकर रूबी शर्मा पर कड़ाई से शक जताना शुरू किया. शुरुआत में तो वह पुलिस को लगातार गुमराह करती रही, मगर जब पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने टूटकर सारा सच उगल दिया.  

यह भी पढ़ें- IAS अवनीश शरण का 45 की उम्र में कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, बताई फैट टू फिट की पूरी कहानी

dsp amisha acp agra sikandra wife kills husband shav bathroom me dafnaya 

सुरेंद्र शर्मा के घर में बने बाथरूम का फर्श कच्चा था. रूबी ने पति की हत्या करने के बाद उसके शव को बाथरूम में घसीटकर पटक दिया.

नींद की 20 गोलियां और बाथरूम के कच्चे फर्श का खौफनाक राज

डीएसपी अमीषा के अनुसार, रूबी शर्मा ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने पूरी वारदात को अकेले ही कई चरणों में अंजाम दिया था. यही वजह थी कि किसी को भी 3 जुलाई 2026 तक इस हत्याकांड की भनक तक नहीं लगी. रूबी ने बताया कि जब सुरेंद्र शर्मा ने भरतपुर में शराब पीकर रिश्तेदारों से लड़ाई की थी, तो रूबी को डर सताने लगा था कि अब पुलिस उसके घर आएगी, अदालती केस होगा और उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ेंगे. इसी खौफ के बीच जब सुरेंद्र शर्मा भरतपुर से घर लौटा, तो रूबी ने उसे खाने में नींद की 15-20 गोलियां मिलाकर खिला दीं. जब सुरेंद्र गहरी नींद में सो गया, तो उसने बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी.

मजदूरों से मंगवाई मिट्टी और राजमिस्त्री से लगवा दिया पक्का फर्श

सुरेंद्र शर्मा के घर में बने बाथरूम का फर्श कच्चा था. रूबी ने पति की हत्या करने के बाद उसके शव को बाथरूम में घसीटकर पटक दिया. इसके बाद अगले दिन उसने मजदूरों से मिट्टी मंगवाई. शातिर दिमाग का इस्तेमाल करते हुए उसने मिट्टी घर के अंदर न डलवाकर घर के सामने बाहर सड़क पर डलवाई, ताकि किसी को शक न हो. फिर वह बाल्टी में भर-भरकर मिट्टी अंदर लाती रही और बाथरूम में पड़े पति के शव पर डालती रही. जब शव मिट्टी के नीचे पूरी तरह अच्छी तरह से दफन हो गया, तो उसने मिस्त्री को बुलाया और बाथरूम में पति की लाश के ठीक ऊपर पक्का फर्श डलवा दिया. शव केवल एक-दो दिन ही पुराना था, इसलिए मिस्त्री और पड़ोसियों को किसी भी तरह की दुर्गंध नहीं आई और उसका राज दफन रहा. 

यह भी पढ़ें- IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पत‍ि केके ब‍िश्‍नोई आईपीएस, जेठ व चार ननद भी अफसर

who is dsp amisha agra acp solves bathroom murder case

who is dsp amisha agra acp solves bathroom murder case

नायब तहसीलदार से डीएसपी तक: एसीपी अमीषा की प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरी

इस सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने वाली डीएसपी अमीषा की अपनी एक बेहद प्रेरणादायक कहानी है. अमीषा का जन्म 12 मई 1997 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार सिंह के घर हुआ था. 

उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस सेवा (पीपीएस) से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में प्रमोट हुए विनोद कुमार सिंह साल 2022 में डीआईजी जेल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. कॉलेज की शिक्षा पूरी करने के बाद बेटी अमीषा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी शुरू की और अपने पहले पड़ाव में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुईं.

अपने पिता की तरह खाकी वर्दी पहनने का सपना पूरा करने के लिए अमीषा ने अपनी मेहनत जारी रखी और साल 2022 में उनका चयन डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) के पद पर हो गया. खास बात यह भी है कि अमीषा ने बतौर नायब तहसीलदार भी आगरा में ही अपनी सेवाएं दी थीं. डीएसपी बनने के बाद उन्हें आगरा ग्रामीण में पहली पोस्टिंग मिली और इसी साल फरवरी में उन्होंने आगरा शहर में बतौर सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कार्यभार संभाला, जहां उन्होंने अपनी कार्यकुशलता से इस बड़े मामले का पर्दाफाश किया.  

यह भी पढ़ें- पति को नींद की गोलियां खिलाकर सुलाया मौत की नींद, फिर बाथरूम में दफनाया शव; पत्नी ने बताई खौफनाक वजह 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DSP, UP News, UP Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com