विज्ञापन

कानपुर के होटल में जिस्मफरोशी का घिनौना खेल, कमरों में हिडन कैमरे लगाकर रिकॉर्ड करते वीडियो, फिर करते ब्लैकमेल; पांच गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक होटल में केवल जिस्मफरोशी ही नहीं हो रही थी, बल्कि कमरों में चार्जर की शक्ल वाले हिडेन और स्टिंग कैमरे लगाकर कपल्स की आपत्तिजनक वीडियो बनाई जाती थीं. इसके बाद वीडियो के जरिए मोटी रकम वसूलने के लिए ब्लैकमेलिंग की जाती थी.

कानपुर के होटल में जिस्मफरोशी का घिनौना खेल, कमरों में हिडन कैमरे लगाकर रिकॉर्ड करते वीडियो, फिर करते ब्लैकमेल; पांच गिरफ्तार

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से जिस्फरोशी और ब्लैकमेलिंग का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इसके अलावा यह उनके लिए भी अलर्ट है, जो ट्रैवल या यात्रा करते समय होटल में रुकते हैं. ऐसे में उन्हें बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है. दरअसल, रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर स्थित एक होटल में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग के खेल का पर्दाफाश हुआ है. इस होटल के कमरों में हिडेन कैमरे लगाकर कपल्स के वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे.

पुलिस ने जहां छापा मारा, उस ​होटल का नाम 'होटल रिद्धि' है. यहां प्यार के नाम पर जिस्मफरोशी और फिर हिडेन कैमरों के जरिए वसूली का काला कारोबार चल रहा था. क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जब यहां अचानक छापा मारा तो होटल के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई.

इस तरह लगाते थे हिडेन कैमरे

पुलिस के अनुसार, इस होटल में केवल सेक्स रैकेट ही नहीं चल रहा था, बल्कि यहां आने वाले लोगों की निजता के साथ घिनौना खिलवाड़ किया जा रहा था. होटल के कमरों में 'चार्जर की शक्ल वाले हिडेन कैमरे' और स्टिंग कैमरे लगाए गए थे. इन कैमरों के जरिए कपल्स की आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे. इसके बाद ब्लैकमेलिंग और मोटी रकम की वसूली का असली खेल शुरू करते थे.

3 लड़कियां और दो युवक गिरफ्तार

​क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से 3 लड़कियों और 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है, जिसमें होटल संचालक भी शामिल है. पुलिस को मौके से वो चार्जर नुमा हिडेन कैमरे भी बरामद हुए हैं, जिनसे यह गंदा खेल खेला जा रहा था. फिलहाल पुलिस इस मामले में शामिल अन्य चेहरों की तलाश कर रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर होटलों की सुरक्षा और प्राइवेसी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

पुलिस ने क्या कहा

कल्याणपुर के एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि हमें मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली थी कि विनायकपुर के होटल रिद्धि में अवैध गतिविधियां चल रही हैं. छापेमारी के दौरान तीन युवतियां और दो युवकों को पकड़ा गया है. आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और चार्जर जैसे हिडेन कैमरे मिले हैं, जिनसे ये वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करते थे. मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें- यूपी में 1900 करोड़ के जमीन व बैंक घोटाले का पर्दाफाश, थर्मल पावर प्लांट के नाम पर हुआ बड़ा खेला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Hotel, Hidden Camera In Hotel Room, Hidden Camera, Sex Racket, Kanpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com