जवान दिखने की चाहत किसे नहीं होती... जब 60 साल के बुजुर्ग के दिल में फिर से 25 का दिखने की हसरत जगाई जाए तो दिल में दबे अरमान कैसे न जागें. लोगों के इसी इमोशन के साथ खेलने में कामयाब रहे कानपुर (Kanpur Fraud) के बंटी और बबली. फिल्मों में टाइम मशीन या फिर बूढ़े को जवान बनाने वाली मशीन के बारे में तो बहुत बार सुना है, लेकिन क्या सच में बुजुर्ग को जवान बनाना संभव है, इतना दिमाग किसी ने नहीं लगाया.
ये भी पढ़ें-जवान बनने के लालच में करोड़ों रुपये का चूना लगा, जानिए कानपुर में 'बंटी-बबली' ने कैसे की वारदात
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ऑक्सीजन थैरेपी से जवान बनाने का ऑफर
कानपुर में 'रिवाइवल वर्ल्ड' नाम से थैरेपी सेंटर चलाने वाले बंटी और बबली ने तो आपदा में मानो अवसर ढूंढ लिया. शहर में बढ़ते प्रदूषण का फायदा उन्होंने कुछ इस कदर उठाया कि लोगों को जरा भी ऐहसास तक नहीं हुआ कि क्या ये वाकई संभव है. दरअसल कपल ने कहा कि खराब और दूषित हवा की वजह से लोग जल्दी बुजुर्ग हो रहे हैं. वह इजरायल से मंगाई मशीन से उनको ऑक्सीजन थेरेपी देकर कुछ ही महीनों में जवान बना देंगे. फिर क्या था आ गए सब झांसे में.
)
प्रिंस गुप्ता
)
रेनू चंदेल
)
अभिषेक मिश्रा
जवान बनाने का दिया लालच, 35 करोड़ लेकर रफूचक्कर
इस कपल ने इजरायल से मंगाई गई मशीन से जवान बनाने का लालच देकर बड़ों-बड़ों को चूना लगा दिया. क्या नेता और क्या अधिकारी, आम जनता को छोड़िए जनाब, हर कोई इनके झासे में आ गया और अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई इनको सौंप दी. हालांकि सच्चाई से दूर-दूर तक इस कपल की बात का कोई वास्ता नहीं था. लोग जवान भले ही न हुए हों लेकिन इस कपल की तो लॉटरी लग गई. ये ठप 35 करोड़ रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया. अब कपल के शिकार लोग अपनी-अपनी आपबीती सुना रहे हैं और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं