विज्ञापन

ईरान के लिए छाती पीटोगे तो इलाज होगा! संभल सीओ का अल्टीमेटम, वायरल VIDEO

Sambhal News: ईद से पहले गुरुवार को संभल में कोतवाली परिसर में पुलिस प्रशासन ने पीस कमेटी के साथ बैठक की. इसमें साफ किया कि नमाज सिर्फ मस्जिद में ही पढ़ी जाएगी.

ईरान के लिए छाती पीटोगे तो इलाज होगा! संभल सीओ का अल्टीमेटम, वायरल VIDEO
Sambhal News
  • यूपी के संभल में अलविदा जुमे और ईद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने पीस कमेटी के साथ बैठक की
  • संभल के सीओ अमनदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि नमाज केवल मस्जिद के अंदर होगी
  • उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नारेबाजी या पोस्टरबाजी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए
संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल में अलविदा जुमे और ईद को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है. इसे लेकर गुरुवार को प्रशासन ने पीस कमेटी के साथ बैठक की. इस दौरान संभल के सीओ अमनदीप कुमार ने साफ किया कि नमाज सिर्फ मस्जिद में ही होगी. सड़क या सार्वजनिक जगहों पर नमाज की इजाजत नहीं दी जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ईरान युद्ध जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर कोई नारेबाजी या पोस्टरबाजी नहीं होगी.

इस बैठक के दौरान उन्होंने साफ कहा कि ईरान के लिए छाती पीटोगे तो इलाज होगा. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

वायरल वीडियो में सीओ अमनदीप कुमार कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर किसी को दिक्कत है तो वह उस जहाज में बैठ जाए जो ईरान में फंसे भारतीयों को लेने जा रहा है और ईरान की तरफ से लड़े. लेकिन किसी दूसरे दो देशों के बीच में झगड़ा हो रहा है और उस झगड़े का अगर हमारे देश में कानून व्यवस्ता पर कोई असर पड़ेगा तो हम फिर उसका इलाज करेंगे बढ़िया वाला. अलविदा नमाज में या जुमे की नमाज में किसी भी देश के विरोध में कोई नारेबाजी, कोई पट्टी, कोई नारा नहीं होना चाहिए. हम हिंदुस्तानी हैं, हम भारतीय हैं, हम यहां सुकून से रह रहे हैं. 

'वो उनके मसले हैं, सुलझा लेंगे'

बैठक के दौरान सीओ अमनदीप कुमार समझा रहे हैं कि किसी भी हालत में कानून व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए. ईद का त्योहार है, खुशियों का त्योहार है. 

उन्होंने कहा, जिन देशों के बीच में लड़ाई हो रही है, वो उनके अपने अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं. लेकिन यहां कोई कहता है कि खामेनेई को मार डाला... अरे भाई इतना है तो वहां चले जाओ. लेकिन यह चीजें हम यहां बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. 

उन्होंने कहा कि अगर ईरान और अमेरिका के बीच में कोई विवाद है या कोई दूसरे देशों के बीच में विवाद है तो अपना सुलझा रहे हैं. अगर जरूरत पड़ेगी तो हमारी सरकार का काम है वो देखने का. लेकिन हम इस तरह से कोई ऐसा काम करें जिससे लोकल लेवल पर स्थिति खराब हो जाए या कानून व्यवस्था की समस्याएं हो तो कोई चीज कतई बर्दाश्त नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि प्यार और सौहार्द्र का त्योहार है. मीठी सेवइयों का त्योहार है तो उस मिठाई में कड़वाहट न आए. पीस कमेटी के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें मत होने दीजिए. एक आदमी फिजा बिगाड़ने के लिए काफी होता है. 

क्या है प्रशासन की तैयारी?

अलविदा नमाज और ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट है. संभल कोतवाली परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक में साफ कर दिया की सड़क या सार्वजनिक जगहों पर नमाज नहीं होगी. नमाज सिर्फ मस्जिद के अंदर पढ़ी जाएगी. अगर भीड़ ज्यादा होती है तो एक ही जगह पर दो बार नमाज करवाई जा सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sambhal, Eid, Sambhal News, Iran Crisis, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com