UP Kanpur Fraud: आपने अक्सर फिल्मों में कई बार ऐसा देखा होगा कि किसी मशीन में कोई बूढ़ा इंसान जाता है और बाहर आकर वो जवान हो जाता है. हालांकि, ये महज फिल्मों में ही संभव होता है. इसका रियल लाइफ में कोई सरोकार नहीं है. इसी कॉन्सेप्ट को लेकर कानपुर में एक दंपत्ति ने शहर के सैकड़ो लोगों को ठगी का शिकार बनाया और बूढ़े से जवान करने के नाम पर करीब 35 करोड़ रुपये ठगकर फरार हो गए. अब पीड़ित अपने पैसे वापस लेने के लिए पुलिस की चौखट पर पहुंचे हैं.

दरअसल, कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में एक थैरेपी सेंटर 'रिवाइवल वर्ल्ड' नाम से खोला गया, जिसमें बुजुर्गों को जवान करने की थेरेपी दी जाती थी. लोगों के बीच इस बात का प्रचार भी किया गया कि इजरायल से इस मशीन को मंगाया गया है, जो 60 साल के बुजुर्ग को 25 साल के नौजवान में तब्दील कर देती है. किदवई नगर में किराए पर रहने वाले पति-पत्नी इस ठगी के मुख्य सरगना थे. उन्होंनेने बहुत से लोगों को इस बात का झांसा दिया कि खराब और दूषित हवा के चलते लोग जल्दी बुजुर्ग हो रहे हैं. ऑक्सीजन थेरेपी से उन्हें कुछ महीनों में जवान कर दिया जाता है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या विदेश भाग गए?
ठग पति-पत्नी ने 6 हजार रुपये में एक राउंड थैरेपी के चार्ज बताकर लोगों को जोड़ना शुरू किया. एक चेन सिस्टम बनाया, जिसमें और लोगों को जोड़ने पर फ्री में ट्रीटमेंट दिए जाने की स्कीम भी दी. इसमें शहर के बड़े-बड़े लोग फंस गए. वहीं, ये ठग करोड़ों रुपये लेकर रफू-चक्कर हो गए. इन पति-पत्नी के गिरोह ने बहुत से लोगों से पैसे लेकर यूं ही फर्जी तरीके से सेंटर में थेरेपी भी दी थी, लेकिन जवान होने में वक्त लगने और समय से थैरपी होने की बात कहते रहे. ये सभी लोग ठग दंपत्ति के जाल में फंसते रहे और ये ठग एक मोटी रकम लेकर फरार हो गए. आशंका जताई जा रही है कि ये विदेश भाग गए हैं.
ऐसे मिले और फंसाया

शिकायतकर्ता रेनू सिंह चंदेल ने बताया कि उन्हें रश्मि दुबे और राजीव नाम के दो लोगों ने संपर्क किया था और ऑक्सीजन थेरेपी के बारे में बताया था. इसके बाद रेनू सिंह ने भी बहुत से लोगों को इन ठग दंपत्ति से जोड़ा था और बहुत से लोगों ने खुद को जवान करने के लिए इन्हें मेरे माध्यम से पैसे भी दिए थे. रेनू सिंह ने पुलिस में दिए शिकायत पत्र में उनके द्वारा चेक से दिए 10,75000 रुपये की ठगी होने की शिकायत की है और सैकड़ों लोगों से करीब 35 करोड़ रुपये ठगी करने की भी शिकायत की है.
इजरायल की मशीन बताई

शिकायतकर्ता रेनू ने बताया, "आरोपियों ने मशीन को इजरायल से 25 करोड़ रुपये में खरीदने की बात कही. दो स्कीमों में 6 लाख और 90 हजार रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया. इसके साथ ही स्कीम से लोगों को जोड़ने पर रिवॉर्ड और 50 आईडी एक साथ जोड़ने वालों को गिफ्ट हैंपर देने की बात कही गई. इस पर उन्होंने 150 आईडी के लिए 9 लाख रुपये और व्यापार को बढ़ाने के लिए खुद के लाखों रुपये निवेश किए."
दर्ज हुई रिपोर्ट
रेनू के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने लोगों से करीब 35 करोड़ रुपये ले लिए, लेकिन न तो उन्हें ऑक्सीजन बार दिया गया और न ही एच वॉट (हाईपर बैरोक ऑक्सीजन थेरपी) की सुविधा दी गई. जानकारी मिली है कि आरोपियों ने नकली प्लांट तैयार किया है और वे करोड़ों की धोखाधड़ी कर विदेश भागने की फिराक में हैं. पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से शिकायत की, जिसके बाद कमिश्नर के आदेश पर किदवई नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं