- कानपुर लैंबोर्गिनी दुर्घटना मामले में आरोपी शिवम के वकील ने जमानत की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है.
- शिवम के पिता ने कहा दुर्घटना के दिन शिवम और ड्राइवर टेस्ट ड्राइव पर थे. उससे पहले गाड़ी में कुछ खराबी भी आई थी
- आरोपी के पिता ने बताया कि परिवार में कोई शराब का सेवन नहीं करता और शिवम का दिल्ली में इलाज चल रहा है.
Kanpur Lamborghini Accident Case: कानपुर का लैंबोर्गिनी एक्सीडेंट केस बीते कई दिनों से सुखियों में है. लेकिन अब इस केस में कोर्ट-कचहरी के अनुसार नई कहानियां सामने आ रही है. हादसे से जुड़े कई तस्वीरें, वीडियो सामने आने के बाद ऐसे-ऐसे दावे हो रहे हैं जो इस हादसे को फिल्मी घटना में बदल रही है. इस बदलाव के पीछे की कहानी है आरोपी का रसूख. आरोपी कानपुर के मशहूर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा है. ऐसे में अब उसे बचाने की कवायद तेज हो चली है. मंगलवार को आरोपी शिवम मिश्रा के वकील धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “इस मामले में मैंने मोहन (चालक) की ओर से अदालत में याचिका दायर की है. पुलिस रिपोर्ट हमें कल सौंप दी जाएगी, जिसके आधार पर हम जमानत की प्रक्रिया शुरू करेंगे..."
आरोपी ने वकील ने कहा- शिकायतकर्ता कोई कार्रवाई नहीं चाहता
वकील ने यह भी कहा कि मामले का शिकायतकर्ता तौफीक ने अब कहा है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि हमारी शिकायत में हमने कहा था कि दुर्घटना के समय मोहन गाड़ी चला रहा था. मालूम हो कि इस हादसे में तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने 4 लोगों को रौंद दिया था. इस हादसे के बाद हुई पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठे. बाद में मीडिया में सवाल उठने पर स्थानीय पुलिस अधिकारी को भी लाइन हाजिर किया गया.
VIDEO | Kanpur Lamborghini Crash: Accused Shivam Mishra's lawyer Dharmendra Singh says, “In this case, I filed a petition in court on behalf of Mohan, (the driver). The police report will be handed over to us tomorrow, based on which we will begin the bail process... In our… pic.twitter.com/n0ihbCMKWY
— Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2026
आरोपी के पिता ने कहा- ड्राइवर के साथ टेस्ट ड्राइव पर गया था शिवम
दूसरी ओर आरोपी शिवम मिश्रा के पिता केके मिश्रा ने कहा “कार में दो लोग थे, शिवम और ड्राइवर... इस घटना से एक दिन पहले लैंबोर्गिनी में तकनीकी खराबी आ गई थी. दुर्घटना वाले दिन शिवम ड्राइवर के साथ कार की टेस्ट ड्राइव पर गया था. ड्राइव के दौरान शिवम को नींद आने लगी और ड्राइवर उसका सिर पकड़कर उसे सहारा दे रहा था. इसी दौरान अचानक उनके सामने एक टेम्पो आ गई. तब तक शिवम बेहोश हो चुका था और ड्राइवर घबरा गया.
कारोबारी बोले- हमारे घर में कोई शराब नहीं पीता
कारोबारी केके मिश्रा ने आगे बताया कि तभी बॉडीगार्ड मौके पर पहुंचे और शिवम को बचाने के लिए कार की खिड़कियां तोड़ दीं. जब बॉडीगार्ड शिवम को घर लाए तो मैंने अपने पारिवारिक डॉक्टर को फोन करके उसकी जांच करवाई. लगभग 30 मिनट बाद, उसे होश आ गया. डॉक्टर की सलाह पर हमने शिवम को आगे के इलाज के लिए दिल्ली भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है. हमारे परिवार में कोई भी शराब का सेवन नहीं करता है.
VIDEO | Kanpur Lamborghini Crash: Accused Shivam Mishra's father, KK Mishra, says, “There were two people in the car, Shivam and the driver... There was a technical fault in the Lamborghini a day before this incident... On the day of the accident, Shivam, along with the driver,… pic.twitter.com/1wRLy555oY
— Press Trust of India (@PTI_News) February 10, 2026
इधर कानपुर लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मुझसे क्यों पूछते हो? जो आपको और हमें कयामत तक ले जाना चाहते हैं उनसे पूछिए, इसमें कयामत तक न्याय नहीं मिलेगा. क्योंकि जब पैसा चलेगा तो कयामत तक न्याय कैसे मिलेगा?..."
डिप्टी सीएम बोले- जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी
यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कानपुर में यूपी के बिज़नेसमैन के बेटे द्वारा लैंबॉर्गिनी से पैदल चलने वालों को टक्कर मारने की घटना पर कहा,"बहुत गलत घटना है इस घटना की मैं घोर निंदा करता हूं जो भी दोषी है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस पर हमारी सरकार काम कर रही है."
पुलिस आयुक्त ने कहा- नियमानुसार हो रही जांच
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि आगे की कार्रवाई चिकित्सा जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी. उन्होंने कहा, ‘‘अगर जांच में स्पष्ट होता है कि वह वाहन चलाने के लिए चिकित्सा के कारण उपयुक्त नहीं था, तो हम जांच करेंगे कि उसे ड्राइविंग लाइसेंस कैसे मिला.अगर नियमों का कोई उल्लंघन पाया जाता है तो सम्भागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी.''
यह भी पढ़ें - कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे के वक्त का CCTV फुटेज, टक्कर मारते ही आरोपी शिवम के बाउंसर उसे उठाकर ले भागे, वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं