Gold Silver Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates: सोने और चांदी की कीमतों में बीते दिन बढ़त देखने को मिली थी. सोना 2,798 रुपये तक महंगा हो गया, जबकि चांदी 8,736 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई. दिन के कारोबार के दौरान कीमतें बढ़ती-घटती रहीं. MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 1.57 लाख/10 ग्राम के करीब चल रहा है. वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया और इसके भाव 2.59 लाख/किलो के पार कर गए.
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमतों में उछाल के बाद चांदी अब 2,53,665 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है, जो बीते शुक्रवार को 2,44,929 रुपये पर थी.
इस लाइव ब्लॉग में हम आपको सोने-चांदी से जुड़ा हर बड़ा अपडेट दे रहे हैं. साथ ही देश के अलग-अलग शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, आदि में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव भी बता रहे हैं. इतना ही नहीं, निवेशकों के लिए हम सोने-चांदी पर एक्सपर्ट्स की राय भी बता रहे हैं. अगर आप आज सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आपको यहां हर जानकारी मिलेगी.
Gold, Silver Rate Today, 10 February 2026 LIVE UPDATES:
Gold-Silver Price Live: दिल्ली में आज सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट्स
देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने और चांदी की कीमतों में हलचल जारी है. अगर आप आज खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो जान लें कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,58,060 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत आज ₹1,44,900 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.दिल्ली में चांदी की चमक बढ़ी है और यह ₹3,01,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है.
Gold-Silver Prices Live on Comex: सोने-चांदी की कीमतों में नरमी!
Gold-Silver Prices Comex Live 10 February 2026: इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई. Comex पर गोल्ड करीब 0.32% की गिरावट के साथ 5,063 डॉलर/औंस पर ट्रेड करता दिखा. सिल्वर में भी 0.27% की गिरावट देखी गई. चांदी 82.01 डॉलर/औंस पर ट्रेड करती दिखी. प्लैटिनम और कॉपर पर भी दबाव देखा जा रहा है.

Gold Prices Live Updates: कितना बढ़ गया सोने का भाव?
Gold Prices Live IBJA Rates: सोने की कीमतें भी रिबाउंड हुई है. 29 जनवरी को 2.94 लाख रुपये/10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद खूब मुनाफावसूली हुई थी, जिसके बाद कीमतें काफी नीचे गिरी थी. हालांकि पिछले कुछ सत्रों में सोना फिर मजबूत हुआ है. 24 कैरेट सोने, 22 कैरेट सोने और 18 कैरेट सोने में करीब 2,000 से 2,800 रुपये तक की बढ़त देखी गई है. नीचे चार्ट में देखें ताजा भाव.

Silver Prices Live: कितना बढ़ गया चांदी का भाव?
Silver Prices Today Live Updates: चांदी की कीमतों ने 29 जनवरी को 4.20 लाख/किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था, जिसके बाद कीमतें काफी गिरी थीं. पिछले कुछ सत्रों से एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. IBJA के अनुसार, बीते शुक्रवार तक जो चांदी 2.45 लाख के करीब थी, वो 8700 से ज्यादा बढ़ कर 2.54 लाख रुपये/किलो तक हो गई है. चार्ट में देखें.
