विज्ञापन

ठाकुर हूं मैं... जिसे धमका रही थी बैंककर्मी अब वो ब्राह्मण महिला सामने आई, पलट गई पूरी कहानी?

ठाकुर हूं मैं... कानपुर की महिला बैंकर का वीडियो कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. मंगलवार को बैंकर ने इस वीडियो के पीछे की कहानी बताई. अब वो महिला सामने आई हैं, जिसके पति बैंकर इस कदर हनक दिखाई नजर आई थी. दोनों पक्ष के सामने आने के बाद अब यह मामला ठाकुर VS ब्राह्मण का हो गया है.

ठाकुर हूं मैं... जिसे धमका रही थी बैंककर्मी अब वो ब्राह्मण महिला सामने आई, पलट गई पूरी कहानी?
यूपी की महिला बैंकर का वायरल वीडियो अब दूसरा रंग लेता नजर आ रहा है.
  • महिला बैंक कर्मी आस्था सिंह का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो पूरे तेवर में जातिसूचक शब्दों कहती दिख रही हैं.
  • वायरल वीडियो पर आस्था ने बताया कि उनकी झल्लाहट किसी ग्राहक के प्रति नहीं बल्कि सहकर्मी के पति के खिलाफ थी.
  • अब वो सहकर्मी ऋतू सामने आई हैं, ऋतू ने जो कुछ कहा उससे अब यह कहानी पलटती नजर आ रही है.

Thakur Banker Viral Video Row: ठाकुर हूं मैं... महिला बैंकर के तीखे तेवर से लैस वायरल वीडियो आप देख चुके होंगे. इस वीडियो पर जब बवाल मचा तो महिला बैंकर का एक दूसरा वीडियो सामने आया. इस दूसरे वीडियो में बैंकर ने वायरल वीडियो के पीछे की कहानी बताई. महिला बैंकर ने बताया कि वीडियो में दिख रही उनकी झल्लाहट किसी ग्राहक के प्रति नहीं थी. बल्कि उनके साथ काम कर रही एक कर्मी के पति पर थी. जो पत्नी के रिजाइन करने के बाद उसी दिन रिलीविंग की जिद कर रहे थे. वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला बैंकर आस्था सिंह ने सफाई वाले वीडियो में जिस सहकर्मी का जिक्र किया था, अब वो महिला भी सामने आ चुकी है. आस्था के आरोपों पर उस महिला ने जो कुछ कहा उससे यह मामला ठाकुर Vs ब्राह्मण का बन गया है. 

कानपुर के HDFC बैंक का है यह मामला

दरअसल यह पूरा विवाद कानपुर के HDFC बैंक का है. वायरल हुआ वीडियो एक महीने पुराना है. लेकिन अब वायरल होने के बाद मामला चर्चाओं में बना है. बैंककर्मी आस्था सिंह वायरल वीडियो में ठाकुर हूं मैं... कहती दिख रही है. आस्था के सफाई वाले वीडियो पर अब वो महिला और उसके पति सामने आए, जिससे आस्था की उस दिन बहस हुई थी. 

सामने आई महिला ने अपना नाम ऋतू त्रिपाठी मिश्रा बताया है. ऋतू कानपुर के HDFC बैंक में काम करती थी. लेकिन उन्होंने एक महीने पहले रिजाइन कर दिया. ऋतू के रिजाइन वाले दिन ही वह बवाल हुआ, जिसका वीडियो अब वायरल है. 

ऋतू ने कहा- मुझे गालियां दी गई, लैपटॉप मारने की धमकी दी गई

वायरल वीडियो पर आस्था की ओर से आई सफाई पर ऋतू वीडियो में कहा, "राधे-राधे, नमस्कार मैं हूं ऋतू त्रिपाठी मिश्रा, मायके से मैं त्रिपाठी हूं और ससुराल से मिश्रा. वहीं रितू त्रिपाठी, जिसकी सो-कॉल्ड ठाकुर गर्ल से बहस हुई. मैं वही महिला हुई, जिसकी उस दिन बेइज्जती की गई. जिसके परिवार की इज्जत गई, जिसको गालियां सुनाई गई, वो मैं हूं. जिसको लैपटॉप मारने की धमकी दी गई, वो मैं हूं. वो मेरा परिवार है और मेरे पति है. 

वीडियो में ऋतू आगे कहती है, "इतना सब कुछ सहने के बाद भी मैंने वीडियो वायरल नहीं किया. दूसरों की तरह गलत वीडियो वायरल कर रानी लक्ष्मीबाई बनने की चाहत नहीं है मेरे अंदर. मैं ब्राह्मण हूं, मुझे इस बारे में गर्व है. मेरी आप सभी से प्रार्थना है कि प्लीज, मेरा सपोर्ट करें, मैं कानपुर की हूं, अगर मैं गलत नहीं हूं तो मेरा समर्थन करें.

ऋतू के पति ऋषि बोले- मैं जात क्यों पूछुंगा...

वहीं वायरल वीडियो पर ऋतू के पति ऋषि मिश्रा ने कहा, "मैं जात क्यों पूछुंगा. मेरे वाइफ के साथ वो काम करती है. मेरी वाइफ ने 6 तारीख को रिजाइन किया था. उन्हें ऑफिस से आने में देर हुई तो मैं ऑफिस पहुंचा. जहां मैंने पूछा कि क्या मामला है. तब पता चला कि वो इन लोगों को काफी देर से बैठाए रखी थी, बदतमीजी कर रही थी. जब मैंने उनसे पूछा तो वो गरजने लगी. जोर-जोर से चिल्लाने लगी." 

वायरल वीडियो में एक्शन में दिख रही आस्था, दूसरी तस्वीर आस्था की सफाई वाले वीडियो की है, तीसरी तस्वीर ऋतू की है.

वायरल वीडियो में एक्शन में दिख रही आस्था, दूसरी तस्वीर आस्था की सफाई वाले वीडियो की है, तीसरी तस्वीर ऋतू की है.

वायरल वीडियो पर बैंककर्मी आस्था ने दी थी सफाई

मालूम हो कि इससे पहले वायरल वीडियो पर आस्था सिंह ने अपना पक्ष रखा है. आस्था सिंह ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं कहा बल्कि सामने खड़े व्यक्ति ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया था. हालांकि उन्होंने माना कि जोश में उनसे कुछ गलत शब्द निकल गए थे और उनका ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था.

किसी ग्राहक के साथ का नहीं है यह वीडियोः आस्था

महिला बैंक कर्मचारी ने आगे कहा कि ये वीडियो बीते 6 जनवरी का है और ये किसी कस्टमर का नहीं बल्कि मेरे ही साथ काम करने वाली महिला के पति के साथ हुई बहस का वीडियो है. आस्था सिंह ने बताया कि इस वीडियो को वायरल कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है जिसमें जातिसूचक शब्दों के कारण निशाना बनाया जा रहा है. मैं आपको शुरू से पूरी कहानी बताती हूं.

आस्था ने बताया- उस दिन क्या हुआ था

आस्था सिंह ने आगे बताया कि मेरे साथ काम करने वाली महिला ने उस दिन इस्तीफा दिया था और उन्हें उसी दिन रिलीविंग (काम का अंतिम दिन) चाहिए थी. महिला ने अपना पक्ष रखते हुए आगे बताया कि महिला की उस दिन ननद सुबह से आई हुई थीं जिनसे मेरी थोड़ी बहुत बहस हुई थी. इस बहस की शिकायत मेरे साथ काम कर रही महिला की ननद ने अपने भाई यानी इस्तीफा देने वाली महिला के पति से कर दी. इसके बाद बैंक बंद होने के वक्त करीब शाम 4:30 बजे मेरे साथ काम करने वाली महिला के पति बैंक में घुसे और मुझसे अभद्रता की.

मैं ठाकुर हूं... वाले बयान पर आस्था कायम 

आस्था वीडियो में आगे बताया कि तुम किस जाति की हो. मैं तुम्हारी हेकड़ी निकाल दूंगा,सारी गर्मी निकाल दूंगा. इतना सुनने के बाद मैंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. आस्था ने माना कि हां उनसे गलती हुई है और जनता की सेवा के दौरान शब्दों का बहुत सोच-समझकर प्रयोग करना चाहिए. आस्था सिंह ने हालांकि मैं ठाकुर हूं वाले बयान को वापल लेने से मना कर दिया और कहा कि मुझे इसपर गर्व है.

आस्था ने कहा- मैं लीगल एक्शन लूंगी, रेप की धमकी मिल रही

कानपुर की महिला बैंक कर्मचारी आस्था सिंह ने ये भी कहा कि वह इस मामले पर लीगल ऐक्शन लेंगी. उन्होंने कहा कि वीडियो 6 जनवरी का है और इसे अब वायरल करने का मतलब है कि आप छवि बिगाड़ रहे हैं. इस वीडियो के बाद से आस्था का कहना है कि उन्हें रेप की धमकी  मिल रही है और कल को कुछ हुआ तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

कानपुर के पनकी स्थित HDFC बैंक का 43 सेकेंड का वीडियो

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक के अंदर का एक 43 सेकेंड छोटा वीडियो वायरल हो गया.महिला बैंक कर्मचारी को वीडियो में एक शख्स पर भड़कती हुई दिखीं और मैं ठाकुर हूं जैसे जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया. वीडियो में आस्था सिंह आस्था सिंह अपनी सीट से उठकर चीखते-चिल्लाते हुए ग्राहक को गालियां देती सुनाई दे रही हैं.

यह भी पढ़ें - 'मैं ठाकुर हूं', HDFC बैंक की महिला कर्मचारी का एक और वीडियो, बवाल करने पर दी सफाई

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thakur Banker, Thakur Hun Main, Kanpur Banker Viral Video, Thakur Vs Brahmin, Thakur Vs Brahmin In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com