विज्ञापन

राजपाल यादव 7-8 करोड़ कमाने के बाद भी गए जेल? जानें आखिरी 5 फिल्मों से हुई थी कितनी कमाई

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. लंबे समय से चल रहे लोन और चेक बाउंस केस में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया.

राजपाल यादव 7-8 करोड़ कमाने के बाद भी गए जेल? जानें आखिरी 5 फिल्मों से हुई थी कितनी कमाई
Rajpal Yadav Last 5 Films Fees: राजपाल यादव की पिछली 5 फिल्मों की फीस

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. लंबे समय से चल रहे लोन और चेक बाउंस केस में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया. पर्दे पर अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव की निजी जिंदगी इस वक्त दर्द और संघर्ष से भरी हुई है. उनकी गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया.

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला साल 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव ने फिल्म ‘अता पता लपाता' के निर्माण के लिए कर्ज लिया था. वक्त के साथ ब्याज और भुगतान न होने की वजह से यह रकम काफी बढ़ गई. जब लगातार चेक बाउंस होने लगे, तो मामला अदालत तक पहुंचा और आखिरकार अब जेल की नौबत आ गई.

Latest and Breaking News on NDTV

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि राजपाल यादव पिछले कुछ सालों में लगातार फिल्मों में काम कर रहे थे और उन्होंने अच्छी-खासी फीस भी ली थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2023 से 2025 के बीच आई उनकी आखिरी पांच बड़ी फिल्मों से उन्होंने करीब 7 से 8 करोड़ रुपये कमाए. इन फिल्मों में कटहल, ड्रीम गर्ल 2, भूल भुलैया 3, चंदू चैंपियन औरबेबी जॉन शामिल हैं. अकेले भूल भुलैया 3 के लिए उन्होंने 2 से 3 करोड़ रुपये फीस ली थी. इसके बावजूद, कानूनी और आर्थिक परेशानियां उनकी जिंदगी से दूर नहीं हो पाईं.

राजपाल यादव की आखिरी 5 फिल्मों और फीस की लिस्ट:

  • कटहल, 1 करोड़
  • ड्रीमगर्ल 2, 1 करोड़
  • भूल भुलैया 3, 2-3 करोड़
  • चंदू चैंपियन, 2 करोड़
  • बेबी जॉन, 1 करोड़

खुद राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पूरे करियर की सबसे ज्यादा फीस उन्हें प्रियदर्शन की फिल्म चुप चुप के के लिए मिली थी, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर के दोस्त का किरदार निभाया था. इसके बाद भी उनका सफर आसान नहीं रहा.

राजपाल यादव के सपोर्ट में सेलेब्स 

इस मुश्किल वक्त में कई सेलेब्स राजपाल यादव के सपोर्ट में सामने आए हैं. सबसे पहले सोनू सूद ने मदद का हाथ बढ़ाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अपनी आने वाली फिल्म में राजपाल यादव को रोल दे रहे हैं, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके. सोनू सूद ने साफ कहा कि यह मदद किसी तरह की दया नहीं, बल्कि एक कलाकार को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का मौका देना है.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का कोई अरबपति नहीं, टीवी का ‘राम' बना राजपाल यादव की ढाल, फैंस बोले- अब संकट टल जाएगा

राजपाल यादव के समर्थन में फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि जिसने सालों तक दर्शकों को हंसाया, उसे इस मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि राजपाल यादव इस संकट से कब और कैसे बाहर निकलते हैं और क्या एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी हंसी से सबका दिल जीत पाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Salary, Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav Latest, Rajpal Yadav New Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com