Kanpur Funny Language: ई कानपुर है गुरु... यहां के शब्दों में भी रौब होता है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कानपुर पहुंचे तो उनका भी कनपुरिया अंदाज देखने को मिला. पीएम मोदी ने कहा, "अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा." हौंक दिया जाएगा... पीएम मोदी के मुंह से निकले ये शब्द आज सुर्खियों में है. जिससे कानपुर के और भी कई शब्द जेहन में आने लगे हैं. कानपुर की भाषा बेहद रौबीली है. ज्यादा बकैती न करो, झाड़े रहो कलेक्टर गंज, गुरु काम 35 होइगा, ज्यादा बड़ी अम्मा न बनौ, कंटाप जैसे कई कानपुर के कई शब्द और मुहावरे ऐसे हैं, जिनका गजब का भौकाल है.
कनपुरिया शब्दों को आप कानपुर वाले दोस्तों-रिश्तेदारों के मुंह से तो सुने ही होंगे. साथ ही साथ कई फिल्मों में भी कनपुरिया शब्दों का खूब इस्तेमाल हुआ है. तनु वेड्स मनु, टशन, बुलेट राजा जैसी फिल्मों के वन लाइनर डायलॉग लोगों की जेहन में आज भी हैं. अब तो कई यूट्यूबर भी कानपुर के शब्दों का अपने वीडियो में खूब यूज करते हैं.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
पीएम मोदी ने कानपुर में कनपुरिया अंदाज़ में पाकिस्तान को “हौंकने” की बात कही. पीएम के बयान के बाद कानपुर के चर्चित कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने एनडीटीवी के लिए कनपुरिया शब्दों का एक वीडियो बनाकर बताया कि कौन कौन से ऐसे शब्द हैं, जो सिर्फ कनपुरिया हैं. कहें तो एकदम प्रॉपर्टी राइट वाले… pic.twitter.com/WIDSE4dkdn
— NDTV India (@ndtvindia) May 31, 2025
कानपुर के चर्चित मुहावरे और उनका मतलब
1. ज्यादा बकैती न करो... ज्यादा मत बोलो- आम तौर पर बातचीत में जब कोई किसी बात को बहुत बढ़ा-चढ़ा कर बोलता है तो उसे कानपुर स्टाइल में कहते है- ज्यादा बकैती न करो.
2. हौंक देंगे... इस शब्द का इस्तेमाल मारने, वार करने के लिए किया जाता है. आज पीएम मोदी ने भी कहा दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा. मतलब दुश्मन कहीं भी हो, वार किया जाएगा.
3. झाड़े रहो कलेक्टर गंज... यह कानपुर का फेमस डॉयलॉग है. इस शब्द का मतलब है कि हवाबाजी करना. जब कोई बहुत फेंकता है तो उसे तंज करते हुए कहा जाता है झाड़े रहो कलेक्टर गंज.
4. ज्यादा बड़ी अम्मा न बनौ... ज्यादा होशियार नहीं बनो. इस शब्द का इस्तेमाल वैसे लोगों के लिए किया जाता है, जो बात-बात पर ज्ञान देते हैं.
5. गुरु काम 35 होइगा- काम पूरा होना... गुरु काम 35 होईगा का मतलब काम पूरा होने से है. कानपुर में जब किसी काम के बारे में कहा जाता है तो लोग यह कहते हैं कि गुरु काम 35 होइगा.

कनपुरिया के कुछ अन्य शब्द, जिनका खूब इस्तेमाल होता है.
1. बकलोली - फालतू की बातचीत...
2. कंटाप - थप्पड़ जडऩा
3. भौकाल - जलवा
4. चौकस - बेहतरीन
5. बकैत - ज्यादा बोलने वाला
6. खलीफा - सर्वश्रेष्ठ
7. चिरांद- उलझन पैदा करना या करने वाला
8. चौकस - बेहतरीन
9. हउंक दीहिस - पिटाई करना
10. हियां आव- यहां आओ
यह भी पढ़ें - पाकिस्तान को मोदी का कनपुरिया स्टाइल में जवाब, बोले- 'दुश्मन कहीं भी हो, हौंक देंगे'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं