PM Modi in Kanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यूपी के कानपुर से पाकिस्तान को कनपुरिया स्टाइल में जवाब दिया है. कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण का उद्घाटन करने के बाद आयोजित संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा. साथियों ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है. हमारे भारतीय हथियारों ने बह्मोस मिसाइल दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है. जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए.
पाकिस्तान का राज्य और गैर राज्य का खेल अब नहीं चलने वालाः पीएम मोदी
कानपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पाकिस्तान का राज्य और गैर राज्य एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है. अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा."
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
"कनपुरिया में बोलें तो दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा" : कानपुर से PM मोदी का संबोधन#PMModi | #Kanpur pic.twitter.com/8cqgr8DlOI
— NDTV India (@ndtvindia) May 30, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में 3 सूत्र स्पष्ट रूप से तय किए हैं.
- भारत हर आतंकी हमले का जवाब देगा, उसका समय, तरीका और शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी.
- भारत अब एटम बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा.
- आतंक के आका और आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से देखेगा.
पीएम मोदी बोले- ऐशान्या की पीड़ा हम सब महसूस कर सकते हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,"कानपुर में ये विकास का कार्यक्रम 24 अप्रैल को होने वाला था लेकिन पहलगाम हमले के कारण मुझे अपना कानपुर दौरा रद्द करना पड़ा. पहलगाम के आतंकी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी इस बर्बरता का शिकार हुए. बेटी ऐशान्या द्विवेदी की वो पीड़ा, वो दर्द और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं. हमारी बहनों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा..."
'सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तान को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने पर मजबूर होना पड़ा'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम किया कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा. स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती से मैं सेना के इस शौर्य को बार-बार सैल्यूट करता हूं। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है.."
यह भी पढ़ें - 37 सेकंड तक चलती रही दुआ सलाम, बिहार में पीएम मोदी और नीतीश की केमिस्ट्री गजब बा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं