विज्ञापन

कानपुर के परफ्यूम कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, 62 घंटे तक चली जांच, करोड़ों की हेराफेरी

कानपुर के बड़े परफ्यूम कारोबारी के घर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी ने सबके कान खड़े कर दिए हैं. करीब 62 घंटे तक इनकम टैक्स ने कारोबारी के घर ही डेरा डाले रखा.

कानपुर के परफ्यूम कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, 62 घंटे तक चली जांच, करोड़ों की हेराफेरी
  • कानपुर के बड़े परफ्यूम कारोबारी के घर आयकर विभाग ने लगभग 62 घंटे तक छापेमारी की और जांच जारी रखी
  • आयकर विभाग ने कारोबारी के एक्सप्रेस रोड स्थित ऑफिस समेत शहर के कई स्थानों पर सर्वे किया
  • जांच में कर चोरी की बड़ी हेरा-फेरी का पता चला और विभाग ने करोड़ों रुपये की वसूली की
कानपुर:

कानपुर के बड़े परफ्यूम कारोबारी के घर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी ने सबके कान खड़े कर दिए हैं. करीब 62 घंटे तक इनकम टैक्स ने कारोबारी के घर ही डेरा डाले रखा. टीम ने एक्सप्रेस रोड स्थित आफिस समेत शहर के अन्य कई स्थानों पर पूरे दिन जांच की और बड़ी संख्या में कर चोर पकड़ी है.

कानपुर के इस बड़े फ्रेगरेंस कारोबारी के आधा दर्जन स्थानों पर आयकर विभाग ने सर्वे किया. लगभग 60 घंटे तक चले इस सर्वे में इनकम टैक्स अफसरों को बड़े पैमाने पर कर बड़ी हेरा-फेरी का पता चला है. सूत्रों ने ये भी बताया है कि इनकम टैक्स अधिकारियों ने इस कारोबारी से करोड़ों रुपए जमा कराए हैं और जांच के दौरान मिले सभी कागजात अपने साथ ले गए हैं. इस कारोबारी के शहर में लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर अफसरों ने सर्वे की कार्यवाही को अंजाम दिया था. 

यह भी पढ़ें- जब अटल बिहारी वाजपेई ने दिया था कांशीराम को राष्ट्रपति बनने का ऑफर, BSP संस्थापक का क्या था जवाब? रोचक किस्सा
 

यह भी पढ़ें-  मेरठ: शराब पीते वक्त ऐसा क्या हुआ? गुस्साए बेटे ने पिता की ले ली जान, ईंट से किए ताबड़तोड़ वार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, Kanpur News In Hindi, Kanpur It Raid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com