Journalist Murder: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला में शनिवार को एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात सीतापुर जिला के इमलिया सुलतानपुर थाना इलाके में हुई. पत्रकार को शनिवार की दोपहर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार दोपहर सीतापुर-दिल्ली राजमार्ग थाना इमलिया सुलतानपुर में हुई. पत्रकार की पहचान राघवेंद्र बाजपेई (35) के रूप में हुई. वो एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचार पत्र में क्षेत्रीय संवाददाता के रूप में काम करते थे.
हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मारी गोली
पुलिस के अनुसार लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने राघवेंद्र पर गोलियां चलाईं. उनके कंधे और सीने में तीन गोलियां लगीं. इस वारदात को अंजाम देकर हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से फरार हो गए.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
परिजन बोले- कुछ दिनों पहले मिली थी धमकी
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस पत्रकार को अस्पताल ले गई, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें फोन पर धमकी दी गई थी और आज उनकी हत्या कर दी गई.
कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए सीमाएं सील कर दी गई हैं और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है. कॉल डिटेल और अन्य कानूनी कार्रवाई चल रही है.
पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है
पत्रकार को गोली मारे जाने से मौत हो जाने की सूचना शहर में जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते भारी संख्या में पुलिस बल के साथ स्थानीय लोग जिला अस्पताल पहुंच गए घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है.
लेखपालों के खिलाफ खबर लिखने के कारण हत्या!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई के द्वारा लेखपालों के खिलाफ खबर चलाई जाने को लेकर बीते दिनों विवाद हुआ था जिसके बाद सड़क पर जाते समय उनको रोक कर दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी जिससे उनकी मौत हो गई.
सपा नेता ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
मामले की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनूप गुप्ता सीतापुर जिला अस्पताल पहुंचे और मामले में जिला प्रशासन से घटना का खुलासा जल्द करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. सपा नेता यूपी की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए.
यह भी पढ़ें - चचेरे भाई ने ही रची थी साजिश, पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या केस में SIT का सनसनीखेज खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं