यूपी के झांसी में 24 घंटे पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी चिगारा गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसका साथी घिरता देख सरेंडर कर दिया. साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयोग हथियार, तमंचा और कारतूस को बरामद कर लिया है. दोनों शिवानी होटल में काम करते थे और दोनों ने मामूली कहासुनी को लेकर घटना को अंजाम दिया था.
झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दिल्ली हाइवे किनारे बने शिवानी होटल के पास 24 घण्टे पहले गौरीशंकर कुशवाहा और उसके चाचा मुरारी पर शिवानी होटल के मालिक समेत पांच लोगों ने हमला धारदार हथियार से किया था. जिसमें गौरी शंकर की मौत हो गई थी, जबकि मुरारी घायल हो गया था. घटना का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दिया. जिसमें सफलता हासिल करते हुए होटल मालिक समेत दो आरोपी कुछ ही घण्टे पकड़कर जेल भेज दिए गए थे, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार थे.
एनकाउंटर में 2 आरोपी गिरफ्तार
मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सिमरधा से पाल कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर हत्यारोपी है. मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि पुलिस ने दूसरे आरोपी को पकड़ लिया. घायल ने अपना नाम चिगारा बताया है और दूसरे का नाम रग्गू है.
हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयोग हथियार, तमंचे और कारतूस बरामद किया है. इससे पहले दिन में शेर सिंह और होटल मालिक आनन्द यादव को गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि घटना में नामजद पांच आरोपियों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रात्रि में बिजली चली गई थी, जिसको ठीक कराने के लिए मृतक जा रहा, तभी इनका आरोपियों से विवाद हो गया था. विवाद के ही दौरान उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया था.
पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने बताया कि 5/6 की रात सीपरी बाजार थानांतर्गत शिवानी होटल के पास एक घटना हुई थी, जिसमें घायलों को उपचार के मेडिकल कॉलेज भेजा गया था, इनमें एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें: हापुड़ में दीपांशु पर हमले का मामला गरमाया, खोड़ा सूर्या मर्डर केस से जोड़ रहे लोग
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की अरिहंत अंबर सोसाइटी में हादसा, बिल्डिंग का प्लास्टर गिरने से बाइक सवार की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं