विज्ञापन

खोड़ा सूर्या मर्डर केस से जोड़ रहे थे लोग, अब पुलिस ने बताया हापुड़ में दीपांशु पर क्यों किया गया था हमला?

हापुड़ में 5 जून की रात घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला किया था. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल है. दो सर्जरी के बाद भी उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में रोष नजर आ रहा है.

खोड़ा सूर्या मर्डर केस से जोड़ रहे थे लोग, अब पुलिस ने बताया हापुड़ में दीपांशु पर क्यों किया गया था हमला?
कार्रवाई की मांग को ले थाने में जुटी लोगों की भीड़.
  • यूपी के हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर तनावपूर्ण माहौल बनता नजर आ रहा है.
  • उसकी हालत गंभीर है. लोग इसे गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर केस से जोड़ रहे हैं.
  • पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुटी है. स्थानीय थान प्रभारी ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
हापुड़:

हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर तनावपूर्ण माहौल बनता नजर आ रहा है. 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था. उसकी हालत गंभीर है. लोग इसे गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर केस से जोड़ रहे हैं. दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया गया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस बीच पुलिस जांच में दीपांशु पर हमले की वजह आपसी पुरानी रंजिश बताई गई है.

दीपांशु पर हमले में नए खुलासे

दीपांशु पर हुए जानलेवा हमले के मामले में जांच के दौरान नया खुलासा सामने आया है. पुलिस जांच में पता चला है कि 1 जून को साहिल, साजिम और अरमान, फैजान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी. जानकारी के अनुसार, 5 जून की रात साहिल, साजिम और उनका दोस्त दीपांशु एक साथ घूम रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अरमान, फैजान और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों का उनसे सामना हो गया. आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

Latest and Breaking News on NDTV

पुरानी रंजिश में दीपांशु पर हुआ हमला

मारपीट के दौरान दीपांशु पर धारदार हथियार से हमला किया गया. आरोप है कि अरमान, फैजान और उनके अन्य साथियों ने दीपांशु पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां उसका उपचार जारी है.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है. नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र की घटना

हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब दीपांशु शर्मा नाम के युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया. आरोप है कि पांच जून की रात दीपांशु बाजार से घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया. 

अरमान, फैजान और उसके साथियों पर हमले का आरोप

पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि अरमान, फैजान और उनके साथियों ने दीपांशु को घेरकर उसके चेहरे और सीने पर चाकुओं से कई वार किए. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद दीपांशु ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार उस पर हमला करते रहे. 

मेरठ में चल रहा दीपांशु का इलाज, दो ऑपरेशन के बाद भी स्थिति गंभीर

बाद में उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने युवक के दो ऑपरेशन किए हैं, लेकिन उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस, आरोपियों की धरपकड़ तेज

वहीं पुलिस के अनुसार मामले में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है. सिम्भावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया, 'मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर अरमान, फैजान समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.'

यह भी पढे़ं - सूर्या मर्डर केस: खोड़ा में असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने नोटिस चिपकाया; 15 दिन की मोहलत क्यों दी?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com