विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2025

जावेद हबीब पहुंचे हाईकोर्ट, कहा हमें पुलिस से बचाओ 

आरोप है कि संभल के रॉयल पैलेस में सितंबर 2023 में जावेद हबीब और उनके बेटे अनोश हबीब ने सेमिनार आयोजित किया था. इस सेमिनार में लोगों को दो से 20 लाख रुपए तक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया था. दो साल बीतने के बाद न तो निवेशकों को कोई मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम अब तक लौटाई गई.

जावेद हबीब पहुंचे हाईकोर्ट, कहा हमें पुलिस से बचाओ 
(फाइल फोटो)
  • हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके बेटे ने संभल में दर्ज धोखाधड़ी एफआईआर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है
  • संभल के थाने में जावेद हबीब और उनके बेटे के खिलाफ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के 32 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं
  • आरोप है कि सितंबर 2023 में सेमिनार में निवेशकों को मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया था

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने संभल में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कराने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. जावेद हबीब और उनके बेटे अनोश हबीब ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की. पिता पुत्र ने एफ़आईआर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए आठ याचिकाएं दाखिल की हैं. जावेद हबीब और उनके बेटे ने अपने वकीलों के माध्यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की है.

जावेद हबीब और उनके बेटे की तरफ से दाखिल याचिकाओं पर कल इलाहाबाद हाईकोर्ट में डबल बेंच सुनवाई करेगी. करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी और ठगी के मामले में जावेद हबीब और उनके बेटे के खिलाफ संभल के रायसत्ती थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. दोनों पर घोटाले का आरोप लगा है. धोखाधड़ी के आरोप में अब तक कुल 32 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं.

आरोप है कि संभल के रॉयल पैलेस में सितंबर 2023 में जावेद हबीब और उनके बेटे अनोश हबीब ने सेमिनार आयोजित किया था. इस सेमिनार में लोगों को दो से 20 लाख रुपए तक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया था. दो साल बीतने के बाद न तो निवेशकों को कोई मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम अब तक लौटाई गई.

धोखाधड़ी के आरोपों की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एफएलसी कंपनी में पैसा निवेश करने पर निवेशकों को 50 से 70% मुनाफे का लालच देकर ठगा है. निवेशकों ने ठगी के बारे में जानकारी होने के बाद रायसत्ती थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. 23 सितंबर को रायसत्ती थाने में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था फिर उसके बाद लगातार मुकदमे दर्ज होने का सिलसिला जारी है.

हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब, अनीश हबीब के अलावा सैफुल नाम के शख्स के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हुए हैं. बताया जा रहा है 100 से अधिक लोग पीड़ित हैं जिन्होंने मुनाफे की लालच में पैसा लगाया था. पुलिस ने जावेद हबीब और उनके पूरे परिवार के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है ताकि कोई भी देश छोड़कर न भाग सकें.

संभल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जावेद हबीब के दिल्ली और मुम्बई स्थित ठिकानों पर नोटिस भी चस्पा किया है. संभल पुलिस जावेद हबीब के दिल्ली स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के ठिकाने पर दबिश भी दे चुकी है. जावेद हबीब और उनका बेटा फिलहाल फरार है. सभी मुकदमों की पुलिस जांच कर रही है. 

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर सहयोग के लिए कहा गया है. दोनों के खिलाफ पुलिस गैर जमानती वारंट भी जारी करने की तैयारी में है. जस्टिस चंद्रधारी सिंह और जस्टिस लक्ष्मीकांत शुक्ला की डबल बेंच याचिका पर सुनवाई करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Javed Habib Fraud Case, Anoosh Habib FIR Challenge, Sambhal Royal Palace Case, Ilahabad High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com