विज्ञापन

यूपी में जनगणना 2027 के दूसरे फेज की हुई शुरुआत, जानें घर बैठे खुद ऑनलाइन कैसे भरे फॉर्म

जनगणना 2027 (Census 2027) के दूसरे चरण के तहत सरकार ने नागरिकों के लिए स्वगणना (Self Enumeration) की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है. अब कोई भी नागरिक घर बैठे आधिकारिक पोर्टल के जरिए खुद अपने परिवार का डेटा दर्ज कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया.

यूपी में जनगणना 2027 के दूसरे फेज की हुई शुरुआत, जानें घर बैठे खुद ऑनलाइन कैसे भरे फॉर्म
घर बैठे ऐसे करें खुद जनगणना 2027 के लिए स्व गणना.
NDTV
  • सरकार ने जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया शुरू की है जिससे नागरिक घर बैठे डेटा दर्ज कर सकेंगे.
  • स्वगणना पोर्टल पर राज्य और भाषा चुनने के बाद मोबाइल नंबर का OTP सत्यापन अनिवार्य होता है.
  • मकान के स्थान की सही भौगोलिक स्थिति मानचित्र पर चिह्नित कर सुनिश्चित करना जनगणना का महत्वपूर्ण चरण है.
लखनऊ:

Census 2027 Self Enumeration Guide: देश में आने वाले दिनों में होने वाली जनगणना प्रक्रिया को और अधिक आसान और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. इसके तहत नागरिकों को ऑनलाइन अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी जा रही है, जिसे स्वगणना (Self Enumeration) नाम दिया गया है. यदि आप भी घर बैठे अपनी जनगणना विवरण को ऑनलाइन दर्ज करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर अपनी और अपने परिवार की सही-सही जानकारी भर सकते हैं.

पोर्टल पर जाएं, लॉगइन कर और भाषा चुने

स्वगणना की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in या https://se.census.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद अपना राज्य या केंद्र शासित प्रदेश और अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करें. इस दौरान, ध्यान रखें कि एक बार भाषा का चयन करने के बाद इसे बदला नहीं जा सकता है. पोर्टल पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद आगे बढ़ें पर क्लिक करें.

मोबाइल नंबर और ओटीपी सत्यापन

पोर्टल पर जाने के बाद अगला स्टेप मोबाइल नंबर और पहचान के सत्यापन का है. यहां वह मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो जनगणना के प्रथम चरण के दौरान प्रदान किया गया था. अगर आप कोई दूसरा नंबर दर्ज करते हैं, तो उसे आगे सत्यापित करना होगा. इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और सत्यापित करें और आगे बढ़ें विकल्प पर क्लिक करें. आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा, जिसे दर्ज करके OTP सत्यापित करें पर क्लिक करें.

मकान के स्थान का सत्यापन

इस चरण में अपने निवास स्थान की सही भौगोलिक स्थिति को सत्यापित करना होगा. स्क्रीन पर दिखाई देने वाले मकान के स्थान की पुष्टि करें कि क्या यह आपके वर्तमान निवास स्थान है. इसके बाद मानचित्र के जरिए अपने जिले, उपजिला, गांव या नगर का चयन करें. आप स्थान प्राप्त करें विकल्प का उपयोग करके अपने मोबाइल डिवाइस से भी सटीक स्थान प्राप्त कर सकते हैं. अपने निवास स्थान के सबसे नजदीकी लैंडमार्क  का चयन करें और मानचित्र पर स्थान को चिह्नित कर स्थान की पुष्टि करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें.

डेटा दर्ज कर फॉर्म जमा करें

यह स्वगणना का सबसे मुख्य स्टेप है, जिसमें आपको अपने परिवार की पूरी जानकारी भरनी होगी. यहां डैशबोर्ड पर जाएं और परिवार के सभी सदस्यों के लिए प्रश्न 1 से 6 और फिर प्रत्येक सदस्य के लिए प्रश्न 7 से 40 तक के उत्तर एक-एक करके भरें. हर बार जानकारी भरने के बाद सदस्य का विवरण सेव करते रहे क्लिक करें. परिवार की समीक्षा करें और प्रस्तुत करें पर क्लिक करके प्रत्येक सदस्य के भरे गए डेटा की दोबारा जांच करें. अगर कोई गलती हो, तो उसे सुधार लें. एक बार पुष्टि करने के बाद परिवार का विवरण प्रस्तुत करें पर क्लिक करें. आखिर में सबमिट करने के बाद इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले घर बैठे मतदाता सूची में चेक करे अपना नाम, गाजियाबाद डीएम ने जारी किए ये नंबर

SE आईडी जेनरेट कर सत्यापित करें

स्वगणना सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद P अक्षर से शुरू होने वाली 11 अंकों की एक विशिष्ट SE ID जनरेट होगी. इसे सेव कर लें और अपने परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ साझा करें. जब जनगणना प्रगणक आपके घर आएं, तो उन्हें अपनी यह SE ID उपलब्ध कराएं. अगर प्रगणक के मोबाइल में उपलब्ध SE ID आपके डेटा से मेल खाती है, तो आपका स्वगणना डेटा तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- ट्रैफिक चालान और बैंक लोन का सस्ते में निपटारा, दिल्ली-नोएडा से लेकर लखनऊ तक लगेगी लोक अदालत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Census 2027 2nd Phase, Census 2027 Portal, 2027 Census Preparations, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com