विज्ञापन

IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पति KK बिश्नोई के अलावा जेठ-4 ननदें भी अध‍िकारी

यूपी कैडर की तेजतर्रार IPS अंशिका वर्मा का ससुराल राजस्थान के बाड़मेर के धोरीमन्‍ना में है, जहां उनके पति IPS केके बिश्नोई के अलावा जेठ और चार ननदें भी सरकारी नौकरी में हैं. जानिए इस 'अफसरों वाले परिवार' की पूरी कहानी.

IPS अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान', पति KK बिश्नोई के अलावा जेठ-4 ननदें भी अध‍िकारी
ips anshika verma husband ips kk bishnoi success story officer family
  • आईपीएस अंशिका वर्मा और उनके पति कृष्ण कुमार बिश्नोई दोनों वर्तमान में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं
  • अंशिका वर्मा यूपी कैडर की 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं जबकि उनके पति 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं
  • अंशिका वर्मा का ससुराल राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में स्थित है

IPS Anshika Verma: यूपी कैडर की बेहद काबिल महिला आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा का ससुराल 'अफसरों की खान' माना जाता है. उनके ससुराल में पति आईपीएस कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई के अलावा चार ननदें और एक जेठ भी ऊंचे सरकारी पदों पर सेवाएं दे रहे हैं. वहीं, उनके मायके में पिता अनिल वर्मा चीफ इंजीनियर हैं.

अंशिका वर्मा अपने होम कैडर उत्तर प्रदेश में साल 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि उनके पति केके बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस हैं. वर्तमान में दोनों पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं. जहां अंशिका वर्मा बरेली की एसपी हैं, वहीं बरेली से महज 136 किलोमीटर दूर संभल जिले में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी बतौर एसपी केके बिश्नोई संभाल रहे हैं.  

IPS Transfer: मध्य प्रदेश में आईपीएस के तबादले, प्रियंका शुक्ला शाजापुर SP, स‍िमारला प्रसाद DIG

ips anshika verma husband ips kk bishnoi success story officer family

ips anshika verma husband ips kk bishnoi success story officer family

किसान परिवार से निकले अफसर

आईपीएस अंशिका वर्मा का ससुराल राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में है. भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित धोरीमन्ना में रहने वाली अंशिका की सास गंगादेवी गृहणी हैं, जबकि ससुर सुजाना राम बिश्नोई एक किसान हैं. उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं, जिनमें आईपीएस केके बिश्नोई छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं.

जेठ और ननदें भी हैं प्रतिष्ठित पदों पर

अंशिका वर्मा के जेठ भजनलाल बिश्नोई (केके बिश्नोई के बड़े भाई) राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के साल 2013 बैच के अधिकारी हैं. वहीं उनकी चार ननदों में सबसे बड़ी बहन रामकोरी जोधपुर में पटवारी हैं, दूसरी बहन सरस्वती दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर हैं, तीसरी बहन इंदु बाला स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और सबसे छोटी बहन मंजू बाला आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं.  

IPS केके बिश्नोई: संभल में यूं खोला 100 करोड़ का जमीन घोटाला, कभी UP के 7 खूंखार माफिया को मिट्टी में म‍िलाया

ips kk bishnoi success story officer family

ips kk bishnoi success story officer family

मायके में भी हैं इंजीनियर

संभल एसपी आईपीएस केके बिश्नोई ने बताया कि उनके ससुर अनिल वर्मा (अंशिका वर्मा के पिता) उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. वहीं उनकी दो सालियां, आयुषी और अपूर्वा वर्मा, बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. 

यह भी पढ़ें- DSP की वाइफ ने फेसबुक पर लिखा- मां बीमार, बच्चों को इंतजार, नक्सल क्षेत्र से पति का हो ट्रांसफर, अब हुआ तबदला

ips anshika verma

ips anshika verma success story

दोनों की शैक्षणिक योग्यता

आईपीएस अंशिका वर्मा का जन्म 3 जनवरी 1996 को यूपी के प्रयागराज में हुआ था, जबकि कृष्ण कुमार बिश्नोई का जन्म 1 जनवरी 1994 को राजस्थान के धोरीमन्ना में हुआ था. पढ़ाई की बात करें तो केके बिश्नोई के पास बीए (राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र), एमए (अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा) और एमफिल (चीनी अध्ययन) की डिग्रियां हैं. वहीं, अंशिका वर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन से बीटेक  किया है. 

यह भी पढ़ें- IAS अवनीश शरण का 45 की उम्र में कमाल का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, बताई फैट टू फिट की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IPS, Uttar Pradesh, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com