विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर अचानक चली गोली, सिपाही की गलती से हादसा, 3 दुकानदार जख्मी

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेस्ट नंबर 4 पर सिपाही के हाथ से कारबाइन गिर गई, जिससे दो गोली निकलीं और दोनों गोली वहां के स्थानीय दुकानदारों को लग गईं.

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर अचानक चली गोली, सिपाही की गलती से हादसा, 3 दुकानदार जख्मी
फायरिंग के बाद गेट-4 के बाहर पुलिस और स्थानीय लोग.
IANS

Kashi Vishwanath Temple Firing: काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक से गोली चलने की आवाज आई. धार्मिक स्थान होने और भीड़भाड़ वाली जगह होने के चलते लोग सहम गए. हालांकि, पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया. जांच में पता चला कि मंदिर के गेट नंबर 4 के पास PAC (पीएसी) के एक जवान की सर्विस गन से गलती से गोली चल गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए.

दुकानदार के हाथ में छर्रे के निशान और सड़क पर गोली के निशान.

दुकानदार के हाथ में छर्रे के निशान और सड़क पर गोली के निशान (फोटो- NDTV) .

पुलिस और मंदिर प्रशासन ने घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. मंदिर के आसपास मौजूद पुलिस बल भी तुरंत एक्टिव हो गया और जांच में जुट गया. घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है, जो फूलमाला बेचने का काम करते हैं.

डीसीपी ने क्या बताया

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, DCP गौरव बंसवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में PAC के एक कॉन्स्टेबल के हाथ से कार्बाइन फिसल गई, जिससे जमीन पर दो राउंड गोली चल गईं. गोलियां टकराकर पलटीं और उनके छर्रों से फूल बेचने वाले तीन लोग घायल हो गए. एक के हाथ में, एक की कमर में और एक के पैर में चोट आई है. उन्होंने बताया कि ये छर्रों से लगी मामूली चोटें हैं, तीनों में से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. सभी अस्पताल में भर्ती हैं और हालत ठीक है.

घायल दुकानदार ने बताई आंखों देखी

घायल व्यक्ति विकास यादव ने बताया कि जब वह फूलमाला की दुकान पर थे, उसी दौरान गोली चली. पीएसी जवान अपनी कार्बाइन को पीछे पकड़कर खड़ा था. उसकी कार्बाइन से गोली चल गई. बाद में अन्य पुलिसकर्मी आए और जवान को वहां से ले गए. विकास यादव ने यह भी बताया कि घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से छर्रों को भी उठाकर ले गए.

ये भी पढ़ें- बनारस में काशी विश्ननाथ का रोपवे तैयार, नहीं झेलना पड़ेगा जाम, फटाक से पहुंचेंगे बाबा के धाम, जानें किराया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kashi Vishwanath Mandir, Varanasi News, UP News, Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com