विज्ञापन

बुखार है आपको, बैग में देखती हूं दवाई होगी... हापुड़ डीएम IAS कव‍िता मीना का VIDEO वायरल

IAS कव‍िता मीना डीएम हापुड़ उत्तर प्रदेश का मानवीय चेहरा सामने आया है. गढ़मुक्तेश्वर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचीं डीएम का एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है.

बुखार है आपको, बैग में देखती हूं दवाई होगी... हापुड़ डीएम IAS कव‍िता मीना का VIDEO वायरल
ias kavit meena hapur dm viral video flood relief-gadhmukteshwar
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण IAS कविता मीना ने किया
  • निरीक्षण के दौरान एक बुजुर्ग पीड़ित ने अपनी अस्वस्थता और बुखार के बारे में जिलाधिकारी को बताया था
  • आईएएस कविता मीना ने बिना औपचारिक दूरी बनाए बुजुर्ग की चिंता करते हुए दवाई देने की बात कही

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गढ़मुक्तेश्वर के तटीय और बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है. जिला प्रशासन की ओर से लगातार इन प्रभावित क्षेत्रों पर पैनी नज़र रखी जा रही है. इसी सिलसिले में प्रशासनिक टीमों के साथ जिलाधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज़मीनी हालात का जायजा लेने और ग्रामीणों का हाल जानने पहुँची थीं.

बुजुर्ग महिला की पीड़ा सुनकर दिखाई आत्मीयता

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जब ग्रामीणों से संवाद कर रही थीं, तभी एक बुजुर्ग महिला ने अपनी अस्वस्थता और बुखार होने की बात कही. इस पर डीएम ने किसी तरह की औपचारिक दूरी न रखते हुए बेहद आत्मीयता से हाल पूछा और कहा क‍ि “बुखार हुआ है आपको... मौसम ठंडा हुआ है... मैं देखती हूँ अगर मेरे बैग में दवाई होगी.”

ias kavit meena hapur dm

ias kavit meena hapur dm

सोशल मीडिया पर तारीफों का दौर

मुश्किल वक्त में एक शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी का यह सादगी भरा और संवेदनशील रवैया अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. लोग उनकी इस मानवीय पहल और जनता के प्रति सीधे जुड़ाव की जमकर सराहना कर रहे हैं.

राहत और बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

दूसरी ओर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेज़ी से जारी हैं. जरूरतमंद परिवारों तक लगातार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है, ताकि आपदा के इस समय में लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो. 

IAS कविता मीणा: हापुड़ DM के काम की मुरीद हुई योगी सरकार, राजस्थान में भी हो रही चर्चा 

IAS अनु कुमारी ने ओणम पर त्रिवेंद्रम कलेक्ट्रेट में किया पारंपरिक डांस, UPSC में पाई थी AIR-2

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, Uttar Pradesh, Hapur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com