- US मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में बहुमत हासिल किया है.
- मिडटर्म चुनाव में मिली करारी हार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई मीम्स वायरल हो रहे हैं.
- इन मीम्स में ट्रंप को हास्यपूर्ण तरीके से दिखाया गया है.
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को तगड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी रिपब्लिकन को इस मिडटर्म चुनाव में करारी हार झेलनी पड़ी है. विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट के साथ-साथ हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी बहुमत हासिल कर लिया है. कंसास में डेमोक्रेटिक पार्टी ने करीब 100 साल बाद चुनाव जीता है. आखिरी बार 1932 में यहां से कोई डेमोक्रेट सीनेटर चुना गया था. अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में मिली करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ आई हुई हैं. जिसमें यूजरों के निशाने पर सबसे आगे ट्रंप है.
ट्रंप को डस्टबिन में फेंक रहे लोग
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक मीम वायरल हो रही है. जिसमें कुछ लोग उन्हें गोद में उठाकर डस्टबिन में डालते दिख रहे हैं. खास बात यह है कि इस मीम को ईरान इन इंडिया के आधिकारिक एक्स पेज से भी शेयर किया गया है. इसके अलावा कई और लोगों ने डस्टबिन में फेंके जाते ट्रंप के इस मीम वीडियो को एक्स पर शेयर किया है.
The U.S. midterm elections 😄 https://t.co/KDm874Cb1f
— Iran in India (@Iran_in_India) November 4, 2026
सोशल मीडिया पर ट्रंप की मीम्स से जुड़ी कई तस्वीरें भी शेयर हो रही हैं. इसमें एक तस्वीर में 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' की है. जहां फहराए गए झंडे पर लिखा है- 'मेक अमेरिका ट्रंपलेस अगेन'. मालूम हो कि 'मेक अमेरिका ग्रेड अगेन' ट्रंप का बड़ा चुनावी नारा रहा है. उसी नारे के तर्ज पर अब उनकी मीम बनाई जा रही है.

एक और तस्वीर में ट्रंप को 'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' से गुलेल से उड़ाते दिखाया गया है.

एक्स पर एक और ट्रंप का एक मीम वायरल हो रहा है. जिसमें पुतिन पहले सीढ़ी से फिसलते हुए नीचे उतरते दिख हैं. उनकी देखादेखी करने में ट्रंप सीढ़ी से फिसलने की कोशिश में डस्टबिन में जा गिरते हैं.
Trump, bro… political reality check! 🇺🇸 #USMidtermElections #USElections #Trump #NoKings #TrumpOut https://t.co/NGuNAsizTk
— nicholas (@nicholas4uu) November 4, 2026
एक नजर में जानिए अमेरिकी मिडटर्म चुनाव का परिणाम
- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स: हाउस में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं. खबर लिखे जाने तक शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 226 सीटों पर आगे चल रही है. राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 137 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
- सीनेट: सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 31 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं. इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 19 और रिपब्लिकन पार्टी ने 12 सीटें जीती हैं. बाकी 4 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 53 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 43 सीटें हैं.
- गवर्नर: कुल 36 सीटों में से 26 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं. 17 डेमोक्रेट्स और 9 रिपब्लिकन ने सीटें जीती हैं. 10 राज्यों में वोटों की गिनती जारी है. अंतिम परिणाम तो गिनती पूरी होने के बाद पता चलेगी. लेकिन अभी तक की गिनती से यह तय है कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं.
यह भी पढे़ं - क्या अब मिडटर्म चुनाव हारने के बाद अमेरिका से डोनाल्ड ट्रंप की सरकार चली जाएगी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं