बसपा अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कुंभ (Kumbh 2019) के दौरान रविवार को संगम में डुबकी लगाए जाने पर तंज किया है. मायावती ने कहा कि मोदी ने प्रयागराज में संगम में डुबकी भले लगा ली हो, लेकिन पिछले 5 वर्षों के दौरान उनकी सरकार की घोर वादाख़िलाफी, जनता के प्रति विश्वासघात तथा अनेक अन्य प्रकार की सरकारी ज़ुल्म-ज़्यादती और पाप धुलने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जनता वैसे भी देश पर थोपी गई नोटबंदी, जीएसटी, जातिवादी द्वेष, साम्प्रदायिकता, गरीबी तथा बेरोजगारी पैदा करने के लिए मोदी सरकार को इतनी आसानी से माफ नहीं करने वाली है.
Had the good fortune of taking a holy dip at the #Kumbh. Prayed for the well being of 130 Crore Indians. pic.twitter.com/jTI2QbmWxb
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2019
मायावती ने कहा कि जहां तक चुनाव से ऐन पहले केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को छह हज़ार रुपये प्रतिवर्ष दिये जाने का सवाल है, तो यह स्पष्ट है कि मोदी सरकार को खेत-खलिहान और किसान के बारे में आधी-अधूरी समझ है. वास्तव में यह योजना दैनिक मजदूरी करने वाले भूमिहीन खेतिहर मज़दूरों के लिए होनी चाहिये थी, ना कि किसानों के लिए. उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की तुच्छ सरकारी भेंट नहीं, बल्कि अपनी उपज का लाभकारी मूल्य चाहिए.भाजपा सरकार केवल इसी को सुनिश्चित कर दे तो यह उनके लिये बहुत होगा.
Moments I'll cherish for my entire life!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2019
Honouring remarkable Safai Karamcharis, who have taken the lead when it comes to realising the dream of a Swachh Bharat!
I salute each and every person making a contribution towards a Swachh Bharat pic.twitter.com/IsjuCgjlkn
पीएम मोदी ने प्रयागराज में सफाई कर्मियों के पांव पखारे, उन्हें अंग वस्त्र भी पहनाया
बता दें कि प्रयागराज में चल रहे अर्द्धकुंभ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा अर्चना की और संगम में डुबकी लगाई. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अर्द्धकुंभ के आयोजन में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों की भूमिका की तारीफ़ भी की. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि स्वच्छ कुम्भ ऐसे समय में हो रहा है जब देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है. गांधी जी करीब 100 वर्ष पहले जब हरिद्वार कुम्भ में गए थे तो उन्होंने स्वयं स्वच्छ कुम्भ की इच्छा जताई थी. देशवासियों के सहयोग से स्वच्छ भारत अभियान तय लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस साल 2 अक्तूबर से पहले पूरा देश खुद को खुले में शौच से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. आप सभी स्वच्छाग्रही पूरे देश के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आएंगे. प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में स्वच्छाग्रहियों के साथ ही सुरक्षाकर्मियों को भी सम्मानित किया.
VIDEO: कुंभ में चिड़िया से पता कर रहे 'भविष्य', समस्या निदान के लिए 'चमत्कारी अंगूठी' का सहारा
इससे पहले प्रधानमंत्री ने संगम में स्नान किया और भगवा वस्त्र धारण कर विधि विधान से गंगा की पूजा और आरती की. प्रधानमंत्री ने 16 दिसंबर, 2018 को कुम्भ मेले का औपचारिक उद्घाटन किया था और अक्षयवट को आम जनता के दर्शन के लिए खोलने की घोषणा की थी. यह प्रधानमंत्री का दूसरी बार संगम क्षेत्र में आगमन है. गंगा पंडाल में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी उपस्थित थे.
VIDEO: कुंभ में पीएम मोदी ने लगाई डुबकी
(इनपुट: भाषा)