विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2017

सांसद हेमा मालिनी पहुंची थीं मथुरा स्टेशन का मुआयना करने, अचानक सामने आ गया सांड, जानें फिर क्या हुआ

फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी जब मथुरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचीं तो वहां उनका सामना एक बेकाबू सांड से हो गया.

सांसद हेमा मालिनी पहुंची थीं मथुरा स्टेशन का मुआयना करने, अचानक सामने आ गया सांड, जानें फिर क्या हुआ
मथुरा स्टेशन का निरीक्षण करतीं हेमा मालिनी
मथुरा: फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी जब मथुरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचीं तो वहां उनका सामना एक बेकाबू सांड से हो गया. बेकाबू सांड को सुरक्षाकर्मियों ने भगाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह तब भी हेमा के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. सांसद हेमा मालिनी बुधवार शाम को मथुरा स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची थीं. स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई और यात्रियों की सुविधाओं को परखा. हेमा मालिनी जब स्टेशन का मुआयना कर बाहर निकल रही थी, तभी वहां एक आवारा सांड आ गया.

यह भी पढ़ें : 'बियॉन्ड द ड्रीमगर्ल' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावना लिखने से उत्साहित हैं हेमा मालिनी

सांड के सामने से आते ही सुरक्षाकर्मियों के हाथ पांव फूल गए और वे सांड को हेमा मालिनी की तरफ आने से रोकने की कोशिश करने लगे. सुरक्षाकर्मियों के लाख रोकने के बाबजूद भी सांड नहीं रुका और वह हेमा मालिनी की तरफ भागने लगा. बड़ी मुश्किल से एक तरफ होकर हेमा मालिनी ने अपने आप को सांड के हमले से बचाया. सांड भीड़ को चीरता हुआ प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया.

VIDEO : हेमा मालिनी की नजर में दीपिका हैं आज की 'ड्रीम गर्ल'
हेमा मालिनी मथुरा स्टेशन को कृष्णा थीम पर विकसित करना चाहती हैं. इसी सिलसिले में वह निरीक्षण के दौरान रेलवे के अधिकारियों से मिलीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini, Mathura
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com