विज्ञापन

ये मुझे छेड़ रहा है... पति पर आरोप लगा बीच सड़क भीड़ से पिटवाती रही पत्नी

हापुड़ में एक युवक पर भीड़ द्वारा की गई बर्बर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. युवक बार‑बार कहता रहा कि वह अपनी पत्नी को लेने आया है, लेकिन भीड़ ने बिना सच्चाई जाने हमला कर दिया. विवाद पत्नी के मायके में शुरू हुआ और देखते‑देखते सड़क पर हिंसा में बदल गया.

ये मुझे छेड़ रहा है... पति पर आरोप लगा बीच सड़क भीड़ से पिटवाती रही पत्नी

Hapur Mob Attack Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने भीड़तंत्र की खौफनाक हकीकत को फिर उजागर कर दिया. सड़क पर खड़े एक युवक को भीड़ ने घेर लिया और बिना सच जाने बेरहमी से पीटने लगी. युवक बार‑बार चिल्लाकर कहता रहा कि “वो मेरी पत्नी है…” लेकिन किसी ने उसकी एक बात नहीं सुनी. पूरा घटनाक्रम एक वीडियो में कैद हुआ, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, यह घटना हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई. युवक अपनी पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा था. दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. जब पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार किया, तो वहीं सड़क पर बहस शुरू हो गई. स्थिति धीरे‑धीरे बिगड़ती गई और मामला विवाद से हंगामे में बदल गया.

छेड़छाड़ का शोर और भीड़ का हमला

विवाद के बीच महिला ने शोर मचा दिया कि युवक उसे परेशान कर रहा है. बस इतना सुनते ही मौके पर मौजूद लोग बिना सच्चाई जाने ‘जज' बन बैठे. देखते‑देखते भीड़ ने युवक को बाइक से गिरा दिया और जमीन पर पटककर लात‑घूंसों से पिटाई शुरू कर दी.

युवक चिल्लाता रहा- ‘वो मेरी पत्नी है…'

वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता है कि युवक लगातार भीड़ से गुहार करता रहा कि वह उसकी पत्नी है और वह उसे लेने आया है. लेकिन गुस्साई भीड़ किसी बात को सुनने के मूड में ही नहीं थी. भीड़तंत्र का यह रूप इतना क्रूर था कि युवक की एक भी बात नहीं मानी गई.

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस 

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस तुरंत सक्रिय हुई. नगर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

भीड़तंत्र पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि भीड़ न्याय का विकल्प नहीं हो सकती. बिना तथ्य और बिना जांच के किसी पर हमला करना न सिर्फ अपराध है बल्कि एक खतरनाक सामाजिक बीमारी भी. हापुड़ की इस घटना ने कानून व्यवस्था, सामाजिक समझ और भीड़ मानसिकता पर गंभीर बहस छेड़ दी है.

लेखक के बारे में
img
Adnan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hapur Mob Attack, Husband Mistaken As Lover Incident, Viral Video Mob Justice India, Uttar Pradesh Vigilantism Case, Mob Violence India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com