- ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी में 20वीं मंजिल से प्लास्टर गिरकर कार पर गिरा
- तेज आंधी में प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने से लोग गुस्से में हैं. कार क्षतिग्रस्त हुई है
- सोसाइटी के लोग मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं
बिल्डर हाई राइज सोसायटी में एक फ्लैट के लिए लाखों और करोड़ों वसूलते हैं लेकिन फिर भी आए दिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फ्लैट्स के मटेरियल लिस्ट की क्वालिटी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बार फिर एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग से प्लास्टर का कुछ हिस्सा नीचे गिर पड़ा. तेज आंधी की वहज से 20 वीं मंजिल से कुछ प्लास्टर टूटकर नीचे खड़ी कार पर गिर गया. जिसकी वजह से कार को नुकसान पहुंचा है. गनीमत बस इतनी रही कि नीचे कोई व्यक्ति नहीं खड़ा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
कार पर 20वीं मंजिल से गिरा प्लास्टर
दरअसल घटना बिसरख थाना क्षेत्र के इको विलेज वन सोसाइटी की है. यहां पर ई टावर के पीछे खुले पार्किंग एरिया में अंकुर अग्रवाल की अर्टिगा कार खड़ी थी. गुरुवार रात तेज आंधी चली को 20वीं मंजिल से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर कार के ऊपर जा गिरा, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. गाड़ी मालिक ने सुबह उठकर देखा तब उनको नुकसान के बारे में पता चला. उसके ऊपर प्लास्टर पड़ा हुआ था.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी की 20वीं मंजिल से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे लोग#GreaterNoida pic.twitter.com/KWueMSnuhg
— NDTV India (@ndtvindia) June 12, 2026
गुस्से में इको विलेज सोसायटी के लोग
प्लास्टर गिरने से गाड़ी में काफी नुकसान हुआ है. इस घटना के बाद सोसाइटी के लोग काफी गुस्से में हैं. उनका कहना है कि उनसे मोटा मेंटेनेंस चार्ज वसूला जाता है, उसके बावजूद भी उनकी जान जोखिम में है. लोगों ने स्ट्रक्चर ऑडिट करने की भी मांग उठाई है. उन्होंने कहा कि बिल्डिंग के मटेरियल लिस्ट क्वालिटी की जांच करनी चाहिए और जल्द से जल्द बिल्डिंग को रिपेयर भी करना चाहिए.
फ्लैट के मटीरियल क्वालिटी पर सवाल
पहले भी कई अन्य सोसायटी के लोग सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लाखों और करोड़ों के फ्लैट के खराब मटीरियल को लेकर शिकायत कर चुके हैं. कुछ दिनों पहले एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया था कि ग्रेटर नोएडा के एक महंगे फ्लैट के बालकनी की छत रात के समय अचानक गिर पड़ी. एक और घटना सामने आने से सोसायटी के लोगों का गुस्सा बढ़ गया है.
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा की अरिहंत अंबर सोसाइटी में हादसा, बिल्डिंग का प्लास्टर गिरने से बाइक सवार की मौत
ये भी पढ़ें- ये है 1 करोड़ का फ्लैट! बालकनी की छत ही गिर पड़ी, किराया वसूल रहे 28000
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं