विज्ञापन

अपनी मर्जी से दे रही हूं जान..., मोनिका नागर ने आखिरी VIDEO में बयां किया दर्द, 90 द‍िन पहले की कोर्ट मैर‍िज

Greater Noida Monica Nagar Video: ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव में नवविवाहिता मोनिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक वीडियो सामने आया है. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

अपनी मर्जी से दे रही हूं जान..., मोनिका नागर ने आखिरी VIDEO में बयां किया दर्द, 90 द‍िन पहले की कोर्ट मैर‍िज
ग्रेटर नोएडा: मोनिका नागर की मौत से पहले का वीडियो आया सामने, प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस की जांच तेज
  • ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव में तीन महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली मोनिका नागर की संदिग्ध मौत हुई है
  • मोनिका का एक छह मिनट का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह फांसी लगाने से पहले व्यथित नजर आ रही हैं
  • मृतका के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए पति अनुज चौहान समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Greater Noida Monica Nagar Video: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित घोड़ी बछेड़ा गांव में तीन महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय मोनिका नागर की संदिग्ध मौत के मामले में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है. घटना के चार दिन बाद मोन‍िका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उसकी मौत से ठीक पहले का बताया जा रहा है.

मोनिका नागर का वीडियो

करीब 6 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो में मोनिका नागर अत्यंत व्यथित नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत में वह अपनी मर्जी से यह कदम उठाने की बात कहती हैं, हालांकि उसका रोता हुआ चेहरा और बातें मानसिक पीड़ा को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं. वीडियो में फांसी लगाने तक के विचलित करने वाले दृश्य रिकॉर्ड हुए हैं.  

मोनिका नागर केस: सुसाइड वीडियो और हत्या के आरोपों के बीच उलझी गुत्थी, दादरी पुलिस ने शुरू की जांच

मोनिका नागर केस: सुसाइड वीडियो और हत्या के आरोपों के बीच उलझी गुत्थी, दादरी पुलिस ने शुरू की जांच
Photo Credit: NDTV

परिजनों के गंभीर आरोप: हत्या या आत्महत्या?

भले ही वीडियो में मोनिका आत्महत्या की बात कह रही हैं, लेकिन उनकी मां और मायके पक्ष ने इसे सोची-समझी साजिश और हत्या करार दिया है. मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति अनुज चौहान समेत सात लोगों के खिलाफ पीट-पीटकर हत्या करने और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. मृतका के परिजनों का आरोप है कि अनुज ने मोनिका को प्रेम जाल में फंसाया था और बाद में करोड़ों की संपत्ति के लालच में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा.

मोन‍िका-अनुज ने क‍िया प्रेम व‍िवाह 

दादरी पुलिस के अनुसार, मोनिका और अनुज ने करीब तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन विवाह के बाद से ही दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद रहता था. 7 मई 2026 को मोनिका ने अपने भाई को फोन कर ससुराल वालों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी थी. जब परिजन घोड़ी बछेड़ा गांव पहुंचे, तो उन्हें मोनिका मृत अवस्था में मिली. आरोप है कि बाद में शव को सड़क किनारे संदिग्ध हालत में जलाने का प्रयास भी किया गया.

दादरी पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी पति अनुज चौहान को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस अब इस नए वीडियो साक्ष्य की प्रमाणिकता की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मोनिका को आत्महत्या के लिए उकसाया गया था या यह मामला सुनियोजित हत्या का है.

दादरी पुलिस ने बताया कि मृतका की मौत के बाद परिजनों के द्वारा मृतका के शव को  शमशान घाट से अलग जलने की कोशिश की गई थी, इस मामले में मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज हुआ है, आरोपी पति गिरफ्तार हुआ है और आगे की जांच पड़ता चल रही है.

 यह भी पढ़ें- 'लव मैरिज के 3 माह बाद हत्या', भाई से कहे ये आखिरी शब्द, मोनिका को करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए पति ने मारा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com