विज्ञापन

प्रेम संबंध में रोड़ा बने नाना की हत्‍या... लाश को जलाया, नातिन और उसका प्रेमी गिरफ्तार

यूपी के फ‍िरोजाबाद में बुजुर्ग की हत्‍या क‍िसी और ने नहीं‍ बल्‍क‍ि उनकी नात‍िन ने अपने प्रेमी के साथ म‍िलकर की थी. पुल‍िस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक की नात‍िन और उसके प्रेमी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है. 

प्रेम संबंध में रोड़ा बने नाना की हत्‍या... लाश को जलाया, नातिन और उसका प्रेमी गिरफ्तार
पुल‍िस की ग‍िरफ्त में आरोपी नात‍िन और उसका प्रेमी.

यूपी के फ‍िरोजाबाद में बुजुर्ग की हत्‍या कर शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बुजुर्ग की हत्‍या क‍िसी और ने नहीं‍ बल्‍क‍ि उनकी नात‍िन ने अपने प्रेमी के साथ म‍िलकर की थी. पुल‍िस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक की नात‍िन और उसके प्रेमी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है. 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या के आरोपी विपिन को बन्ना रोड स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज के पीछे टावर के पास से गिरफ्तार किया. पूछताछ में व‍िपि‍न ने बताया कि उसने 24 और 25 जून की रात अपनी प्रेमिका के कहने पर उसके बाबा ब्रह्मऋषि उर्फ नरेंद्र पाल सिंह की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी. 


शादी करना चाहते थे दोनों

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं. वहीं, घटना की साजिश रचने के आरोप में मृतक की नातिन को भी ग्राम मोहम्मदाबाद से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे अपनी मर्जी से शादी करना चाहते थे. 

हत्‍या के बाद शव को जलाया

आरोप है कि ब्रह्मऋषि उर्फ नरेंद्र पाल सिंह इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची. हत्या के बाद सबूत मिटाने के ल‍िए शव को आग लगाकर जला दिया गया. मृतक की पत्नी की तहरीर पर थाना टूंडला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खि‍लाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है. 

Snake Bite: सर्पदंश के शिकार 6 लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा 'सांप', देखकर डॉक्टरों के उड़े होश


 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Firozabad News, UP News, Uttar Pradesh News, Firozabad News In Hindi, Up News Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com