विज्ञापन

Snake Bite: सर्पदंश के शिकार 6 लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा 'सांप', देखकर डॉक्टरों के उड़े होश

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच जिले में सांप काटने की घटनाओं में अचानक भारी तेजी देखने को मिल रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. सरकारी अस्पताल में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अलग-अलग क्षेत्रों से सर्पदंश के शिकार 5 से 6 मरीजों को इलाज के लिए लाया गया. लेकिन डॉक्टरों और वहां मौजूद स्टाफ के होश तब उड़ गए, जब पीड़ित मरीज अपने साथ उस सांप को भी डिब्बे में बंद कर अस्पताल ले आए जिसने उन्हें काटा था.

Snake Bite: सर्पदंश के शिकार 6 लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा 'सांप', देखकर डॉक्टरों के उड़े होश
प्लास्टिक के डब्बे में सांप लेकर आए परिजन सांप को दिखाते हुए वीडियो
jitendta Kishor

Snake Bite News: सर्पदंश के शिकार 6 लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा 'सांप', देखकर डॉक्टरों के उड़े होशउत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सर्पदंश की घटनाओं में तेजी देखने को मिल रही है. इसी कड़ी में रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्पदंश के 5 से 6 मामले सामने आए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

दरअसल, मक्खनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सांती निवासी 55 वर्षीय बदामी देवी, बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अलादीपुरा निवासी 29 वर्षीय अमरावती, खैरगढ़ थाना क्षेत्र के पोपगढ़ निवासी 36 वर्षीय मीता देवी और जाखई निवासी प्रेमपाल के पुत्र समेत कई लोग सर्पदंश का शिकार हुए. सभी को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है.

डिब्बे में बंद कर सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले आए सांप

इन घटनाओं में जाखई का मामला सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा. बेटे को जिस सांप ने काटा था, उसे प्रेमपाल डिब्बे में बंद कर सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले आए. अस्पताल पहुंचने के दौरान सांप अचानक डिब्बे से बाहर निकल आया, जिससे ट्रॉमा सेंटर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, प्रेमपाल ने सूझबूझ दिखाते हुए दोबारा सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया.

सभी की हालत है स्थिर

ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि बारिश के मौसम में खेतों और बिलों में पानी भरने के कारण सांप बाहर निकल आते हैं. ऐसे में खेतों में काम करने वाले या खुले में सोने वाले लोग अधिक जोखिम में रहते हैं. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह से सर्पदंश के 5 से 6 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं. सभी का इलाज एंटी-स्नेक वैक्सीन समेत आवश्यक दवाओं से किया जा रहा है और सभी की हालत फिलहाल स्थिर है.

ये भी पढ़ें- 11 साल, तीन मर्द और खूनी अंत... उलझी जिंदगी जी रही थी आरती, कत्ल के बाद बोला एक्स प्रेमी- बहुत अकड़ती थी

डॉ. सिद्धार्थ अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में घनी घास, झाड़ियों और खेतों में जाते समय डंडे से रास्ता साफ करते हुए चलें, रात में खुले में सोने से बचें और अंधेरे में बिना रोशनी के बाहर न निकलें. वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से सर्पदंश होने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ने और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर इलाज कराने की सलाह दी है. 

ये भी पढ़ें-  ये है मध्य प्रदेश का सबसे छोटा गांव, जिनकी खूबसूरती जन्नत से कम नहीं... विदेशी भी हैं इसके दीवाने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Snake Bite Case, Snake Bite Cases, Firozabad News, UP News, Uttar Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com