कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और थाना सजेती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत करीब 450 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जयपुर निवासी रामसुमेर को गिरफ्तार किया है.
एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और सजेती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अनूपुर-परास रोड पर बरीपाल और कुरिया गांव के बीच कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान कंटेनर के अंदर बनाए गए सीक्रेट कम्पार्टमेंट दिखे. पुलिस ने इन सीक्रेट कम्पार्टमेंट को खोलकर देखा तो हैरान रह गए. पुलिस ने 450 किलोग्राम गांजा बरामद किया.

उड़ीसा के नवरंगपुर से लाया गया था गांजा
आईपीएस रामटेक ने बताया कि बरामद गांजा एक बड़े कंटेनर में उड़ीसा के नवरंगपुर से लाया गया था. इस बड़े कंटेनर में एक सीक्रेट कम्पार्टमेंट भी बनाया गया था, जिसमें गांजे को छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान रामसुमेर को गिरफ्तार किया है, जो जयपुर का रहने वाला है.
IPS केके बिश्नोई संभल के 'सिंघम': 7 माफियाओं को किया ढेर, 800 करोड़ की संपत्ति सीज, पढ़ें पूरी कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं