विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2025

खौफनाक मंजर! गोरखपुर में कार-बाइक की टक्कर में 4 युवकों की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज आई सामने

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया है.

खौफनाक मंजर! गोरखपुर में कार-बाइक की टक्कर में 4 युवकों की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज आई सामने
दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.
गोरखपुर:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर में बाइक सवार की मौत के साथ बाइक के परखच्चे उड़ गए. दर्दनाक मौत का मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. यह मामला बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर का है. सिधुआपार ग्राम सभा के गरथौली टोला के पास गोरखपुर-वाराणसी नेशनल हाइवे पर यह हादसा हुआ. चारों दोस्त एक ही बाइक अपाची से अपने घर जा रहें थे. गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ग्रैंड विटारा कार ने हाइवे पर उन्हें टक्कर मार दी.

मृतकों में सुनील कुमार, प्रदुम्न कुमार, अरविंद कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं. घटनास्थल पर मौजूद लोग घायलों को सीएचसी लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने प्रदुम्न, सुनील और अरविंद को मृत घोषित कर दिया. राहुल को जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इसके अलावा मृतक सुनील की दो बेटियां हैं. अरविंद एक सप्ताह पहले ही बैंकॉक से लौटा था.

आरोपी मौके से फरार

राहुल अपने माता-पिता की इकलौती संतान है. राहुल की 1 जून को सगाई तय थी और कुछ दिनों में उसकी शादी होनी थी. इस घटना की खबर से घर में कोहराम मच गया है. उधर कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया है.

रिपोर्टर- अब्राहम आमद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gorakhpur Road Accident, Car-bike Collision, Car-bike Accident, Up Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com