विज्ञापन
This Article is From May 21, 2025

नोएडा : पार्क बेंच में 6 घंटे तक फंसी बच्ची की उंगलियां, डॉक्टर्स भी नहीं कर सकें मदद तब काटा गया मेटल

फायर सर्विस टीम द्वारा अपनी रेस्क्यू टूल्स एवं बाहर से आयरन वर्क करने वाले व्यक्तियों को बुलाकर उनकी मदद से बच्ची की दोनों उंगलियों से मेटल को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर बच्ची की उंगलियों को लगभग 06 घंटे की कड़ी मेहनत से सुरक्षित निकाला गया.  

नोएडा:

नोएडा के सेक्टर 53 में कंचनजंगा मार्केट के पीछे पार्क में लगी बेंच में एक 7 साल की बच्ची ने खेल-खेल में दोनों हाथ बेंच पर रखे और बेंच में बने छेद में उंगलियां डाल दीं. थोड़ा दबाव देकर डाली गई ऊंगलियां फिर उन छेदों में फंस गईं. उंगली निकालने की नाकाम कोशिश के बाद बच्ची रोने लगी तो आस-पास के लोग वहां जुट गए. लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी तब फायर टीम मौके पर पहुंचीं.

मेटल बेंच को काटकर निकाली बच्ची की उंगलियां

फायर सर्विस टीम द्वारा अपनी रेस्क्यू टूल्स एवं बाहर से आयरन वर्क करने वाले व्यक्तियों को बुलाकर उनकी मदद से बच्ची की दोनों उंगलियों से मेटल को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर बच्ची की उंगलियों को लगभग 06 घंटे की कड़ी मेहनत से सुरक्षित निकाला गया.  सेक्टर-53 के सेंट्रल पार्क में खेलने पहुंची सात साल की अंशिका की उंगली बेंच में बने छेद में और काफी प्रयास करने पर भी उंगली नही निकली. खून का फ्लो बंद होने से नीचे फंसी ऊंगलियों में सूजन आती जा रही थी.

डॉक्टर नहीं निकाल पाए थे उंगली तब कटर से काटी गई बेंच

चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर 53 में कंचनजंगा मार्केट के पीछे गेट नंबर 03 के पास पार्क में लगी बेंच में एक बच्ची उम्र लगभग 07 वर्ष की उंगली फंसने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम द्वारा मौके पर पंहुचकर सूझ-बूझ से सीट को चारों तरफ़ से काटकर मेटल शीट सहित (जो उंगलियों में फंसी हुई थी) बच्ची को गाड़ी में बिठाकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया.

डॉक्टर्स द्वारा कोई इलाज न होने के कारण फायर सर्विस टीम द्वारा पुनः अपनी रेस्क्यू टूल्स एवं बाहर से आयरन वर्क करने वाले व्यक्तियों को बुलाकर उनकी मदद से बच्ची की दोनों उंगलियों से मेटल को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर बच्ची की उंगलियों को लगभग 06 घंटे की कड़ी मेहनत से सुरक्षित निकाला गया. बच्ची को फर्स्ट एड एवं उपचार देकर अस्पताल से घर सकुशल भेजा गया. फायर बिग्रेड के कार्य की लोग प्रशंसा कर रहे हैं.  
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Fingers Get Stuck In A Park Bench, Noida News, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com