उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र के राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) में गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद हो गया. बहस और गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इसके बाद दो पक्षों के बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले. घटना से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस दौरान किसी ने किसी इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
कहासुनी से शुरुआत फिर चले लात-घूंसे
वायरल वीडियो के अनुसार, आरडीसी मार्केट में वाहन पार्क करने की बात पर दो पक्षों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है. यह कहासुनी कुछ ही देर में गाली-गलौज तक पहुंच जाती और फिर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं. इसके बाद बीच सड़क पर उनमें जमकर मारपीट होती है. कुछ लोग एक युवक को लात-घूंसों और थप्पड़ से बुरी तरह पीटते हैं, उसे बाल पकड़कर घसीटते हैं. मारपीट में युवक की शर्ट भी फट जाती है.
जैसे-तैसे लोगों ने शांत कराया मामला
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग घबरा जाते हैं और इधर-उधर भागने लगते हैं. इस दौरान वहां मौजूद कुछ महिलाएं और लोग युवक को बचाने का प्रयास करते हैं, लेकिन दूसरा पक्ष लगातार उसे पीटते रहता है. काफी देर चले हंगामे के बाद लोग ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराते हैं. वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि घटनास्थल के आसपास मौजूद किसी बिल्डिंग के फ्लैट से इसे बनाया गया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. अभी तक इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं आई है. हालांकि, अब पुलिस इसे लेकर एक्शन ले सकती है.
ये भी पढ़ें...
केवल दिखावा..., पालघर डॉक्टर मारपीट मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकारा, DGP से मांगी रिपोर्ट
अलीगढ़ में करणी सेना नेता की सड़क पर पिटाई, माफी मांगते VIDEO वायरल; पुलिस ने दर्ज किया केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं