विज्ञापन

गाजियाबाद में बीजेपी नेता ने MLA नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस से की FIR की मांग

पश्चिमी यूपी में बीजेपी के दो सीनियर नेताओं के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है. जहां मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है. भाजपा के एक नेता ने बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

गाजियाबाद में बीजेपी नेता ने MLA नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ खोला मोर्चा, पुलिस से की FIR की मांग
MLA नंदकिशोर गुर्जर (फाइल फोटो)
  • गाजियाबाद में बीजेपी नेता ईश्वर महावीर ने भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
  • उन्होंने गाजियाबाद पुलिस कमिश्रर से मुलाकात करके विधायक की शिकायत करते हुए एफआईआर की मांग की है.
  • भाजपा नेता ने विधायक पर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
गाजियाबाद:

यूपी की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर उनकी ही पार्टी के नेता ईश्वर महावीर ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने शुक्रवार को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर  जानलेवा हमला करने, जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने, क्षेत्र में तनाव पैदा करने और वाहनों में तोड़फोड़ कराने के आरोप लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा. ऐसे में भाजपा के ही दो नेताओं के बीच शुरू हुए विवाद से गाजियाबाद की राजनीति गर्माती नजर आ रही है. 

बीजेपी विधायक ने लगाए गंभीर आरोप 

ईश्वर महावीर का आरोप है कि बीते दिनों आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके आधार पर उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. भाजपा नेता ने पुलिस कमिश्नर को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के साथ मौजूद कुछ अज्ञात लोग भी शामिल थे. उन्होंने विधायक और उनके साथ मौजूद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. 

ये वीडियो भी देखिए. 

गाजियाबाद पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

ईश्वर महावीर ने कहा कि जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ता होने के बावजूद यदि किसी व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार होता है तो यह गंभीर विषय है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. 

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक विवाद को बढ़ाना नहीं, बल्कि घटना की निष्पक्ष जांच और कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कराना है. अब पुलिस की जांच और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी. क्योंकि दोनों नेताओं के बीच विवाद पुराना बताया जा रहा है. जो अब खुलकर सड़क पर आ गया है और अब इस मामले में बीजेपी विधायक की सीधी शिकायत की गई है. 

ये भी पढ़ेंः चूड़ियां, पेटीकोट और जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाओ; फसल सर्वे में वसूली को लेकर बीजेपी विधायक की फटकार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nandkishore Gurjar, Ghaziabad, Ghaziabad  factory Fire, Loni MLA Nand Kishore Gurjar, Ghaziabad News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com