विज्ञापन

देहरादून की नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़; Cipla, Lupin जैसी ब्रांडेड दवाओं की होती थी सप्लाई

देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. गाजियाबाद क्राइम ब्रांच और लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में फर्जी दवाएं, पैकिंग सामग्री और लेबल बरामद किए हैं.

देहरादून की नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़; Cipla, Lupin जैसी ब्रांडेड दवाओं की होती थी सप्लाई
Fake Medicine Factory Busted: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पकड़ी गई, गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
गाजियाबाद:

नकली दवाओं के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद क्राइम ब्रांच और लखनऊ पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई की शुरुआत लखनऊ से वांछित चल रहे आरोपी राजेंद्र उर्फ अरुण टुंडा की गिरफ्तारी से हुई, जिसकी लोकेशन गाजियाबाद में मिली थी. पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस और स्वाट टीम ने उत्तराखंड के देहरादून में छापेमारी कर कथित तौर पर संचालित नकली दवा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया. यहां से देश की कई नामी फार्मा कंपनियों के नाम से तैयार की जा रही नकली दवाएं, पैकिंग सामग्री, लेबल और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं. मामले की जांच अब और गहराई से की जा रही है.

वांटेड आरोपी की गिरफ्तारी से खुला पूरा नेटवर्क

पुलिस के अनुसार लखनऊ से वांटेड चल रहे आरोपी राजेंद्र उर्फ अरुण टुंडा की लोकेशन गाजियाबाद में मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की मदद से उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने नकली दवा निर्माण और सप्लाई से जुड़े अहम खुलासे किए. इसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की.

देहरादून में चल रही थी नकली दवा फैक्ट्री

आरोपी की निशानदेही पर गाजियाबाद क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित देवीपुर न्यू हाईवे रोड क्षेत्र में छापा मारा.छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में नकली दवाएं और उन्हें तैयार करने तथा पैक करने में इस्तेमाल हो रही सामग्री मिली.

Fake Medicine Factory Dehradun: नकली दवाएं

Fake Medicine Factory Dehradun: नकली दवाएं

नामी कंपनियों के नाम पर तैयार हो रही थीं दवाएं

जांच में पता चला कि गिरोह देश की प्रतिष्ठित फार्मास्युटिकल कंपनियों के नाम और ब्रांड का इस्तेमाल कर नकली दवाएं तैयार कर रहा था. बरामद सामग्री में सिप्ला, लूपिन, डॉ. रेड्डीज, एल्डर, माइक्रो, मैनकाइंड, इंटास, एबॉट, सन फार्मा, अरिस्टो, मैक्लोड्स और ज़ाइडस जैसी कंपनियों के नाम वाले पैकेज, लेबल और दवाएं शामिल हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन नकली दवाओं की आपूर्ति किन राज्यों और बाजारों में की जा रही थी.

Fake Medicine Factory Busted: ब्रांडेड दवाओं की पैकिंग

Fake Medicine Factory Busted: ब्रांडेड दवाओं की पैकिंग

पूछताछ जारी, लखनऊ पुलिस को सौंपा जाएगा आरोपी

क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार आरोपी राजेंद्र उर्फ अरुण टुंडा से लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इसका मास्टरमाइंड कौन है. पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लखनऊ पुलिस को सौंपा जाएगा. फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां बरामद नकली दवाओं के नमूनों की जांच कराने और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हैं.

यह भी पढ़ें : स्मार्ट प्लग और साइकिल की तीली से ATM हैक कर उड़ाते थे लाखों रुपये, अंतरराज्यीय गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : FBI वांटेड हरमनवीर सिंह गिरफ्तार; कनाडा से अमेरिका तक फैला था ड्रग नेटवर्क, रविंदर धांधा गैंग के खुलेंगे राज

यह भी पढ़ें : 5-10 हजार रुपये में घर बैठे 10वीं-12वीं की फर्जी मार्कशीट; दिल्ली में हुआ गैंग का भंडाफोड़, 150 लोग बने शिकार

यह भी पढ़ें : NEET रिजल्ट के बाद खान सर ने गर्दा उड़ा दिया; भोजपुरी सॉन्ग में स्टूडेंट्स के साथ लगी 'पंचायत', देखिए VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fake Medicine Factory, Dehradun, Ghaziabad Crime Branch, Fake Medicine Racket, Counterfeit Medicines Factory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com