- चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी को अलग-अलग पार्टी नाम और चुनाव चिन्ह अलॉट किए हैं
- ममता बनर्जी की पार्टी का नया नाम ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस होगा
- ऋतब्रत बनर्जी की पार्टी का नया नाम डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस है होगा
चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के अलग-अलग पार्टी नाम और सिंबल अलॉट कर दिया है. ममता बनर्जी को 'फुटबॉल प्लेयर' निशान मिला है. उनकी पार्टी का नाम अब ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस होगा. वहीं ऋतब्रत बनर्जी को लिफाफा निशान मिला है और उनकी पार्टी का नाम डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस होगा. तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग ने नए चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए हैं. दरअसल ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के सामने तीन नामों का प्रस्ताव रखा था, जिसमें से एक नाम उनकी पार्टी के लिए चुनाव आयोग ने आवंटित कर दिया है.
ममता बनर्जी को मिला नया चुनाव चिन्ह
ममता बनर्जी की तरफ से जो नाम चुनाव आयोग के सामने इखे गए थे उनमें ममता और तृणमूल कांग्रेस का नाम था. दो सिंबल खेल से जुड़े थे, क्योंकि पहले भी तृणमूल का नारा खेला होबे रह चुका है. वहीं ऋतब्रत खेमे से नेशनलिस्ट तृणमूल कांग्रेस, डेमोक्रेटिक या पश्चिम बंगाल तृणमूल नाम दिए गए थे. वहीं उन्होंने टार्च,लिफाफा के साथ एक अन्य सिंबल भी दिया था.

ऋतब्रत बनर्जी की पार्टी को मिला नया नाम
चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी के लिए ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के नाम पर मुहर लगाई. वहीं ऋतब्रत गुट के लिए डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के नाम पर मुहर लगी. वहीं दोनों को अवलग-अलग चुनाव चिन्ह भी अलॉट किए गए. बता दें कि पार्टी के पुराने नाम टीएमसी पर दोनों ही गुटों ने दावा ठोंका था. जिसके बाद ये मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया. गुरुवार देर रात चुनाव आयोग ने पार्टी के पुराने नाम और सिंबल को फ्रीज कर दिया था. अब दोनों ही धड़ों को नए नाम और नए सिंबल मिल गए हैं.
नए नाम और सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे ममता और ऋतब्रत
चुनाव आयोग ने नए नाम और चुनाव चिह्न जमा करने की अंतिम समय सीमा शुक्रवार सुबह 11 बजे तक की तय की थी. अब आयोग ने दोनों गुटों के लिए नए नाम और चिह्न फाइनल कर दिए हैं. इनका इस्तेमाल दोनों ही गुट 6 अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में कर सकेंगे.
ये भी पढे़ं-TMC नाम-सिंबल वॉर पर दोनों गुटों ने दिए अपने-अपने ऑप्शन, ममता से लेकर नेशनलिस्ट तक शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं