विज्ञापन

अवैध संबंध पर रार, गाजियाबाद में 7 बच्चों के पिता ने पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में डबल मर्डर की घटना ने सनसनी फैला दी है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी भी फरार हो गया.

अवैध संबंध पर रार, गाजियाबाद में 7 बच्चों के पिता ने पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट
ghaziabad double murder
  • गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में राशिद ने अपनी पत्नी शबनम और उसके प्रेमी फहीम की गोली मारकर हत्या की है
  • दोनों मृतक शबनम और फहीम के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं
  • आरोपी राशिद को पत्नी के प्रेम संबंधों पर रोज आपत्ति थी और इसी विवाद में हत्या हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में डबल मर्डर की घटना ने सनसनी फैला दी है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी भी फरार हो गया. पति को इस बात से आपत्ति थी कि पत्नी का उसके अलावा भी एक शख्स से संबंध थे. पति इसी बात का रोज विरोध करता था. आरोपी के 07 बच्चे हैं जिसमें से बड़े बेटे की शादी हो चुकी है.

क्या है पूरा मामला?

गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी के रामपार्क इलाके की बुद्ध बाजार कॉलोनी में राशिद अपनी पत्नी शबनम और 07 बच्चों के साथ रहता है. राशिद बांस बल्लियों का काम करता है उसका दोस्त फहीम भी उसके साथ यहीं काम करता है. गाजियाबाद में डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया की रात 12:40 बजे पर डायल 112 को सूचना मिली कि बुध बाजार मोहल्ले में झगड़ा हुआ है. इस झगड़े में दो लोग घायल हो गए हैं. मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि शबनम उम्र 36 वर्ष और फहीम उम्र 32 साल का शव पड़ा है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस जांच में सामने आया है कि फहीम और राशिद दोस्त थे. फहीम और शबनम के संबंध थे जिनका राशिद विरोध करता था. इसी पर आरोपी ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया. 

घटना के दिन क्या हुआ?

पुलिस जांच में सामने आया है कि राशिद ने फहीम को खाने पर बुलाया था.रशीद और शबनम के 07 बच्चे हैं. सब ने खाना खाया, उसके बाद राशिद, शबनम और फहीम कमरे में बैठे हुए थे. वहां से जोर-जोर से आवाजें आ रही थीं. उसके बाद राशिद ने किसी हथियार से फहीम और शबनम पर गोली चला दी. दोनों को कितनी गोली लगी है, कौन सा हथियार इस्तेमाल किया गया, यह अभी पुलिस जांच का विषय है. हालांकि यह तय है कि दोनों को ब्लैक रेंज से गोली मारी गई जिससे उनका बचना नामुमकिन हो गया था. पुलिस ने राशिद की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है. वहीं वारदात के बाद परिवार के घर पर ताला लग गया है. 

यह भी पढ़ें- पंक्चर जोड़ते-जोड़ते जोड़े पाकिस्तान से तार, सैन्य बलों की मूवमेंट के फोटो भेजने में 22 गिरफ्तार

यह भी बढ़ें-  दूसरों का भविष्य देखता था राजवीर, गाजियाबाद में 13वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, घर में मिली मां की लाश
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com