विज्ञापन

VIDEO: एक्स गर्लफ्रेंड के घर पर पार्टी करने गया था पति, पीछे-पीछे पहुंच गई पत्नी, जमकर चले लात -घूसे

Fight Between WIfe And Ex Girlfriend: वायरल वीडियो में एक्स गर्लफ्रेंड के घर पार्टी में शामिल होने पहुंचे पति के पीछे-पीछे रिश्तेदारों के साथ पहुंची पत्नी ने पार्टी में जमकर हंगामा किया. इस दौरान पति-पत्नी और एक्स गर्लफ्रेंड के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई. हंगामे की सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

VIDEO: एक्स गर्लफ्रेंड के घर पर पार्टी करने गया था पति, पीछे-पीछे पहुंच गई पत्नी, जमकर चले लात -घूसे
FIGHT BETWEEN WIFE AND EX GIRLFRIEND

Ex Girfriend: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक्स गर्लफ्रेंड की पार्टी में गए एक पति के पीछे-पीछे रिश्तेदारों के साथ उसकी पत्नी पहुंच गई. पति को उसकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ देख पत्नी ने जमकर हंगामा किया. एक्स गर्लफ्रेंड और महिला के बीच खूब लात-घूसे चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में दो महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हो रही है, जिसमें एक महिला का सिर में भी गंभीर चोटें आई है.

वायरल वीडियो में एक्स गर्लफ्रेंड के घर पार्टी में शामिल होने पहुंचे पति के पीछे-पीछे रिश्तेदारों के साथ पहुंची पत्नी ने पार्टी में जमकर हंगामा किया. इस दौरान पति-पत्नी और एक्स गर्लफ्रेंड के बीच जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई. हंगामे की सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 100 फीट गहरे कुएं में कूदे थाना प्रभारी, 2 घंटे में गाय को निकाला बाहर, ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रातभर पति के एक्स गर्लफ्रेंड के घर जबरन घुसी पत्नी ने किया हंगामा

मामला  थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर 1 का है. कथित एक्स गर्लफ्रेंड सुमन यादव द्वारा पुलिस को दिए शिकायत पत्र के मुताबिक बीती रात वह घर में अपने परिवार के साथ थी. तभी रात करीब 9 बजे प्रीति और अमित त्यागी उनके रिश्तेदार जबरदस्ती उनके घर आए और परिवार के साथ मारपीट की और उनके सिर पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है. शिकायत कर्ता ने जेवर छीनने का आरोप लगाया.

महिला के पति अमित त्यागी के साथ पहले रिलेशनशिप में थी पीड़िता

रिपर्ट के मुताबिक आरोपी पति अमित त्यागी और सुमन यादव पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में अमित की कहीं और शादी हो गई. बीती रात रात सुमन के घर पर पार्टी थी, जिसमें एक्स बॉयफ्रेंड अमित त्यागी भी आमंत्रित था. इसकी जानकारी जब अमित त्यागी की पत्नी को हुई तो पत्नी अपने रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंच गई और उसने एक्स गर्लफ्रेंड के  मारपीट और हंगामा किया.

ये भी पढ़ें-असम में हिरासत में लिए गए छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी, डिजिटल अरेस्ट के संदिग्धों को पैसे लेकर छोड़ने का है आरोप

मारपीट में एक्स गर्लफ्रेंड सुमन यादव को सिर में गंभीर चोटें आई

मामले पर इंदा्पुरम थाने की पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है. घायल महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और आगे कानून सम्मत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मारपीट में सुमन यादव को सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उनके सिर से काफी मात्रा में खून बह गया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 

ये भी पढ़ें- Drunken Groom: घोड़ी से उतरते ही लड़खड़ाने लगा, दूल्हे को नशे में धुत देख दुल्हन ने फेरे लेने से किया इंकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com