उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले के सिरसागंज क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के लिए आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने और एक मिल मालिक से घूस मांगने के आरोप में सोमवार को एक वन कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया. वन विभाग के कर्मचारी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई.
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि वन संरक्षक के पद पर तैनात गुलशेर अहमद के एक वायरल वीडियो में वह एक आरा मशीन संचालक से पौने दो लाख रुपए रिश्वत मांगते और मना किए जाने पर उसके तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए अत्यंत अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता दिख रहा है.
उन्होंने बताया कि प्रभागीय वन अधिकारी से इस वीडियो की जांच कराए जाने पर आरोप सही पाया गया, जिसके बाद अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है. साथ ही विभागीय जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं