विज्ञापन

नेपाल में तबाही के बीच यूपी के सोनभद्र में ओबरा बांध के गेट खुलने से बाढ़ की चेतावनी, 7 गावों में हाई अलर्ट

सोनभद्र जिले से लगते राज्य मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने से बढ़े प्रवाह से आसपास के क्षेत्रों से आये पानी से बांध का जलस्तर बढ़ने गुरुवार को रात 12 बजे बांध के गेट खोले जाने की संभावना जताई जा रही है.

नेपाल में तबाही के बीच यूपी के सोनभद्र में ओबरा बांध के गेट खुलने से बाढ़ की चेतावनी, 7 गावों में हाई अलर्ट
खतरे को देखते हुए पुल‍िस ने लोगों को क‍िया अलर्ट.

सोनभद्र: नेपाल-चीन सीमा पर बहने वाली भोटे कोशी नदी में आए भयंकर सैलाब और भूस्खलन ने भयानक तबाही मचाई है. इस भीषण प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबक‍ि 100 से अधिक भारतीय पर्यटकों और श्रद्धालुओं समेत सैकड़ों लोग लापता हैं. इधर, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में स्थित ओबरा बांध के गेट खोले जाने से 11 किलोमीटर जल प्रवाह के गांव में बाढ़ का अलर्ट जारी क‍िया गया है. 

सोनभद्र जिले से लगते राज्य मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने से बढ़े प्रवाह से आसपास के क्षेत्रों से आये पानी से बांध का जलस्तर बढ़ने गुरुवार को रात 12 बजे बांध के गेट खोले जाने की संभावना जताई जा रही है. ओबरा बांध से छोड़ा गया पानी रेणु नदी के रास्ते लगभग 11 किलोमीटर प्रवाहित होने के बाद सोन नदी में मिलता है. ओबरा बांध और सोन नदी के बीच आने वाले कई गांवों में बाढ़ के खतरे का प्रशासन ने हाई अलर्ट कर दिया है. 

इन इलाकों को भी क‍िया गया अलर्ट

बता दें क‍ि ओबरा बांध का पूर्ण जलस्तर यानी FRL 193.24 मीटर है, जबकि जलाशय की पूर्ण क्षमता 211 घन मीटर बताई गई है. बरसात के दौरान ज्यादा बारिश होने पर बांध की सुरक्षा को देखते हुए गेट खोले जाते हैं, जिससे नीचे की तरफ पानी का बहाव बढ़ जाता है. बांध और सोन नदी के बीच स्थित चकाड़ी, गुरूच, महलपुर, गोटानी, खैरटिया, वर्दिया और सिंदुरिया गांव ऐसे क्षेत्र हैं, जो बाढ़ की स्थिति में प्रभावित हो सकते हैं. जुगैल, ओबरा और चोपन क्षेत्र के नदी किनारे बसे इलाकों को भी अलर्ट किया गया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

घाट और निचले इलाकों में जाने से बचने की चेतावनी

पुलिस प्रशासन नदी, घाट और निचले इलाकों में जाने से बचने की चेतावनी दे रहा है. गांवों में प्रशासन की टीम सायरन बजाकर चेतावनी दे रही है और  बाढ़ को नजरअंदाज न करने की अपील कर रही है.

मंत्री ने की अपील- प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए पर्यावरण को बचाने की जरूरत

बता दें, नेपाल के रसुवा जिले में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद वैज्ञानिकों ने एक और संभावित आपदा की चेतावनी जारी की है. केंद्रीय विदेश व पर्यावरण मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने नेपाल में आई बाढ़ से भारी तबाही पर कहा, ''गहरी क्षति पहुंची है और तमाम जानें गई हैं. लोगों को बचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. मंत्री ने अपील की और कहा की प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए पर्यावरण को बचाने की जरूरत है.'' 

यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में 157 की मौत, 750 लापता, मलबे में अपनों को खोजते गुजरी आपदा की पहली रात- जानें अब तक क्या-क्या हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Flood, Sonbhadra News, Flood Situation, Flood In Nepal, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com