विज्ञापन
This Article is From Dec 11, 2017

यूपी में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

यूपी के मथुरा जिले के सुरीर कस्बे में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. इस हादसे में एक बस, एक कार और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई.

यूपी में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
यूपी में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत (फाइल फोटो)
  • हादसे में एक बस, एक कार और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई.
  • मृतकों में से चार कार में सवार थे जबकि एक मोटरसाइकिल पर था.
  • पुलिस के अनुसार बारातियों को लेकर जा रही बस ने कार में टक्कर मार दी
मथुरा: यूपी के मथुरा जिले के सुरीर कस्बे में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. इस हादसे में एक बस, एक कार और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों में से चार कार में सवार थे जबकि एक मोटरसाइकिल पर था.

उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल

पुलिस के अनुसार बारातियों को लेकर जा रही बस ने कार में टक्कर मार दी और इस दौरान उन दोनों के बीच एक मोटरसाइकिल भी आ गई.

वहीं उत्तर दिल्ली में सड़क किनारे सो रहे दो बेघर लोगों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. शनिवार की इस घटना के बाद वाहन घटनास्थल पर ही छोड़कर चालक फरार हो गया.

VIDEO: एन एच 24 पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

पुलिस ने आज बताया कि संदेह है कि एक टायर के पंक्चर हो जाने के बाद चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया होगा. नजदीक से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Five Dead, Road Accident, Road Accident In UP, UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com