विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2018

मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, फर्रूखाबाद रेल मार्ग पर यातायात बाधित

कानपुर के ग्रामीण इलाके बिल्हौर और उत्तरीपुरा रेलवे स्टेशन के बीच आज एक मालगाड़ी के इंजन में आग लग गयी.

मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, फर्रूखाबाद रेल मार्ग पर यातायात बाधित
प्रतीकात्मक फोटो
  • मालगाड़ी के इंजन में लगी आग
  • फर्रूखाबाद रेल मार्ग पर यातायात बाधित
  • गोरखपुर एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से चली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कानपुर: कानपुर के ग्रामीण इलाके बिल्हौर और उत्तरीपुरा रेलवे स्टेशन के बीच आज एक मालगाड़ी के इंजन में आग लग गयी. इससे फर्रूखाबाद जाने वाले रेल मार्ग पर कुछ समय तक ट्रेन यातायात बाधित रहा. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन में आग लगने से कानपुर कासगंज एक्सप्रेस, फर्रूखाबाद एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस और लखनऊ…गोरखपुर एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से चली.

यह भी पढ़ें: बिहार: यार्ड में खड़ी दानापुर-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, 4 बोगियां जलकर खाक

इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने को बताया कि मथुरा बलरामपुर मालगाड़ी के इंजन में आग लगने के बाद बिल्हौर और उत्तरीपुरा स्टेशन के बीच रोक दिया गया.

VIDEO: नई दिल्ली : यार्ड में खड़ी राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग
उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड ने आग पर कुछ देर में काबू पा लिया. मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com