उत्तरप्रदेश के बहराइच में जंगल से लगे गांवों में आदमखोर तेंदुए के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई और खेत में भैंस चरा रहे किसान को बाघ ने गर्दन दबोचकर घायल कर दिया. बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसाही में बिलख रही इस मां के जिगर के टुकड़े विक्की को घर के आंगन में खेलते वक्त शुक्रवार को आदमखोर तेंदुआ उठा ले गया था. गांव वालों ने काफी जद्दोजहद के बाद मासूम की लाश जंगल से बरामद की. उधर सुजौली रेंज के दाड़ा गांव में खेत में शनिवार को भैंस चरा रहे किसान राम मनोहर किस्मत के अच्छे थे. बाघ ने इनकी गर्दन पर हमला कर इन्हें घायल किया. आसपास खेत की रखवाली कर रहे अन्य ग्रामीणों ने हांका लगाकर किसी तरह तेंदुए से इनकी जान बचाई.
घटना के बाद से ही लोग दहशत में हैं. शुक्रवार और शनिवार को लगातार हुई इन घटनाओं को रोकने की कोशिश तेजकर आदमखोर को पकड़ने के लिए प्रभावित इलाके में पिंजरे लगाए गए हैं.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बहराइच में किसी जंगली जानवर ने लोगों पर हमला किया हो. बीते साल ही आदमखोर भेड़ियों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था. इतना ही नहीं इन्हें पकड़ पाना अधिकारियों के लिए बेहद मुश्किल हो गया था. इस वजह से लोगों के बीच डर का माहौल बन गया था. कई महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद ही इन भेड़ियों को पकड़ा गया था और फिर लोगों को भेड़ियों के हमलों से राहत मिली थी. (सलीम सिद्दीकी की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं