विज्ञापन

हापुड़ में गूगल मैप बना आफत, शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

गूगल मैप भी कभी-कभी मुश्किलों में डाल देता है. कार में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे हापुड़ के परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

हापुड़ में गूगल मैप बना आफत, शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
नाले में गिरी कार को निकाला बाहर.
  • हापुड़ का परिवार शादी समारोह में जा रहा था.
  • कार चालक ने गूगल मैप का लिया था सहारा.
  • रास्ते में जलभराव दिखा तो लगा कि कार निकल जाएगी, लेकिन फंस गई.

कभी-कभी गूगल मैप के भरोसे चलते हैं तो यह आपके लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन जाता है. कई लोग तो हादसे का शिकार होने की वजह जान गंवा बैठे हैं तो कई रास्ता भटक जाते हैं. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी कुछ ऐसा ही एक परिवार के साथ हुआ, जो हादसे का शिकार हो गया. गनीमत रही कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. दरअसल, कार में सवार परिवार शादी समारोह में जा रहा था, लेकिन गूगल मैप के बताए रास्ते में चलते-चलते नाले में कार जा पहुंची. कार में फंसे परिवार के सदस्यों का करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला.

क्या है मामला

हापुड़ नगर के शामनगर इलाके में दादरी से मेरठ के किठौर जा रहा एक परिवार गूगल मैप फॉलो कर रहा था. रास्ते में पानी भरा होने के बावजूद परिवार को लगा कि गाड़ी निकल जाएगी, लेकिन कार नाले में उतर गई और वहीं फंस गई. कार में एक ही परिवार के चार सदस्य और बच्चे सवार थे, जो बाहर नहीं निकल सके. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

चालक ने क्या बताया

कार चालक साहिल ने बताया कि "हम लोग दादरी से किठौर शादी में जा रहे थे. गूगल मैप का रास्ता फॉलो कर रहे थे. यहां पानी भरा हुआ था, हमें लगा गाड़ी निकल जाएगी, लेकिन गाड़ी बीच में ही फंस गई. हमने मदद के लिए कॉल किया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची."

रेस्क्यू टीम के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिवार गूगल मैप के जरिए गलत रास्ते पर पहुंच गया था. फिलहाल गाड़ी को भी नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

वहीं, रेस्क्यू अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि "हमें सूचना मिली थी कि शामनगर में एक गाड़ी नाले में फंसी हुई है. टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. कोई जनहानि नहीं हुई है. गाड़ी को भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है."

ये भी पढ़ें- Google Maps के ये 2 फीचर बचा सकते हैं आपका चालान, गाड़ी चलाने वाले जरूर जान लें आसान ट्रिक

लेखक के बारे में
img
mohammad adnan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Google Map Car Accident, Hapur News, Google Map Goes Wrong
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com