विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2019

ED ने अवैध रेत खनन मामले में गायत्री प्रजापति से पूछताछ की, बेटों से भी हो सकते हैं सवाल-जवाब

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति से राज्य के अवैध बालू खनन घोटाला मामले में मंगलवार को पूछताछ की.

ED ने अवैध रेत खनन मामले में गायत्री प्रजापति से पूछताछ की, बेटों से भी हो सकते हैं सवाल-जवाब
प्रजापति के बेटों-अनिल व अनुराग-से भी पूछताछ की तैयारी है
लखनऊ:

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति से राज्य के अवैध बालू खनन घोटाला मामले में मंगलवार को पूछताछ की. ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से कहा, 'हमने धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत सुबह 11 बजे प्रजापति से पूछताछ शुरू की.' प्रजापति कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लखनऊ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं. उन्हें हाल ही में बीमारी की शिकायत पर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था.  

10 तस्वीरों में देखें मुंबई के डोंगरी में गिरी 4 मंजिला इमारत का ताजा हाल, 2 की मौत

ईडी की यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा प्रजापति व कई आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के एक हफ्ते बाद सामने आई है. सीबीआई ने प्रजापति व कई आईएएएस अधिकारियों पर फतेहपुर जिले में 2013 से 2014 के बीच अवैध बालू खनन को लेकर यह मामला दर्ज किया है. बीते महीने सीबीआई ने अमेठी में प्रजापति के स्वामित्व वाली कई संपत्तियों की तलाशी ली थी. 

कर्नाटक संकट: स्पीकर ने SC से कहा- अयोग्यता और बागी MLAs के इस्तीफों पर कल तक निर्णय लेंगे

ईडी ने पूर्व मंत्री से पूछताछ करने के लिए अदालत से इजाजत ली है. एजेंसी की प्रजापति के बेटों-अनिल व अनुराग-से भी पूछताछ की योजना है. अधिकारी ने कहा कि ईडी प्रजापति से शिव सिंह व सुखराज को बालू खनन लाइसेंस देने में उनकी भूमिका के बारे में भी पूछताछ करेगी. एजेंसी को संदेह है कि लाइसेंस के कथित लाभार्थियों शिव सिंह व सुखराज से प्राप्त पैसों का इस्तेमाल लखनऊ, राय बरेली व अमेठी जैसे शहरों में संपत्ति खरीदने के लिए किया गया. 

इनपुट- IANS

Video: यूपी खनन घोटाला मामले में CBI की छापेमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gayatri Prajapati, Mining Scam, Enforcement Directorate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com