विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2017

उत्तर प्रदेश में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोगों की डूबकर मौत  

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत एवं लखीमपुर खीरी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोगों की डूबकर मौत  
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पीलीभीत में विसर्जन के दौरान तीन युवक तालाब में डूबने लगे
  • एक को उसके साथियों ने बचा लिया, लेकिन बाकी दो डूब गए
  • लखीमपुर खीरी में भी शनिवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत एवं लखीमपुर खीरी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई. अपर जिलाधिकारी बृज किशोर ने बताया कि पीलीभीत में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए सैंकड़ों की भीड़ गौहनिया तालाब के पास एकत्र हुई थी. विसर्जन के दौरान तीन युवक तालाब में डूबने लगे. एक को तो उसके साथियों ने बचा लिया लेकिन बाकी दो डूब गए.

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर ममता सरकार का नया अड़ंगा

बृज किशोर ने बताया कि बाद में मछुआरों ने दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी. मृतकों के नाम अमित (25) और नज्जू शर्मा (19) हैं. लखीमपुर में कल घाघरा नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई थी. किशोर पिन्टू (15) का शव बाद में निकाला गया.

VIDEO: स्पीड न्यूज : यूपी के मंत्री की बेटी की गंगा नदी में डूबकर मौत
पिन्टू दर्जनों गांव वालों के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था, लेकिन इस दौरान कुछ लोग नदी में अनियंत्रित होकर गिर गए. बाकी लोग तैरकर किनारे आ गए, लेकिन पिन्टू डूब गया. बाद में उसका शव बरामद किया गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Durga Statue Immersion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com