सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या में कार्यक्रम से चंपत राय को अलग रखने पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य की प्रतिक्रिया सामने आई है. केशव मौर्य ने कहा कि चंपत राय आदरणीय व पूज्यनीय हैं. वह रामकाज के लिए के समर्पित हैं और उनका अहम योगदान रहा. वहीं, राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर कहा, 'जो गलत करेगा उसे सजा मिलेगी, जांच चल रही है'.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंचे. राम मंदिर को लेकर अखिलेश यादव द्वारा दिये बयान पर उन्होंने कहा कि जो इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं उससे बाज आ जाना चाहिए. अयोध्या भगवान रामलला का जन्म स्थान है और पूरे रामभक्तों की आस्था का केंद्र है.
चंपत राय आदरणीय और पूज्यनीय हैं...
सीएम के कार्यक्रम से चंपत राय को अलग रखने पर उन्होंने कहा कि चंपत राय आदरणीय, पूज्यनीय और ऐसे रामभक्त है जो रामकाज के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। आरोप लगना अलग बात है, जो गलत करेगा उसे सजा मिलेगी. श्री हनुमान जी महाराज भगवान श्रीराम के भक्त के रूप में उनकी सेवा में रहते हैं, जिस कर्मचारी या व्यक्ति ने किया होगा उसकी जांच हो रही है।
अपने भतीजे को संभालें शिवपाल- केशव मौर्य
शिवपाल यादव के बयान 'हमने केशव को कई बार हराया है ' पर केशव मौर्य बोल वह बड़े नेता हैं, अपने भतीजे को संभालें, केशव के चक्कर में न पड़ें.
ये भी पढ़ें- बस 15 दिन इंतजार करें, अपराधी कोई भी हो बचेगा नहीं... राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर CM योगी का पहला बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं