विज्ञापन

यूपी में पहले 'रूल ऑफ माफिया' था, अब 'रूल ऑफ लॉ'... लॉ यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम में बोले CM योगी, किया इमरजेंसी का जिक्र

CM योगी ने RMLNLU के 5वें दीक्षांत समारोह में कहा- प्रयागराज में एक माफिया था, वो जिस जमीन पर पैर रख देता था, वह उसकी हो जाती थी. उस पर कोई कानून नही लागू होता था.

RMLNLU के 5वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम योगी
NDTV
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 5वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित भी किया. सीएम योगी ने कहा, "यह वही उत्तर प्रदेश है, जिसके हाई कोर्ट ने 12 जून को भारत की सबसे शक्तिशाली कुर्सी पर बैठे शख्स का चुनाव रद्द कर दिया था. ठीक 13 दिन बाद, इसके बदले में देश में इमरजेंसी लगा दिया गया. उस वक्त, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस हंसराज खन्ना ने अकेले असहमति जताई थी और उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी."

उन्होंने आगे कहा कि इतिहास कभी बेकार नहीं जाता. हाल ही में, आपने देखा होगा कि 2017 में सुप्रीम कोर्ट ने उसी अकेली असहमति को सही माना. 1975 ने देश को 'कानून के शासन' और 'कानून के जरिए शासन' के बीच का अंतर सिखाया. देश के लिए 1975 का यही सबक है."

'प्रयागराज में एक माफिया था...'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पहले उत्तर प्रदेश में 'रूल ऑफ माफिया' था. हमने लॉ की किताब के जरिए उसे बाहर निकाल कर प्रदेश में 'रूल ऑफ लॉ' का शासन ईमानदारी से लागू किया, तब हम यह परिवर्तन लाने में सफल हुए."

योगी ने आगे कहा कि प्रयागराज में एक माफिया था, वो जिस जमीन पर पैर रख देता था, वह उसकी हो जाती थी. उस पर कोई कानून नही लागू होता था, कोई मुख्यमंत्री, गवर्नर, हाईकोर्ट जस्टिस जाते थे तो उस माफिया के लिए इनके काफिले रुक जाते थे. पहले उस माफिया को पास कराया जाता था.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उस 'रूल ऑफ माफिया' से यूपी मुक्त हुआ है. 'रूल ऑफ लॉ' सही मायने में यूपी में लागू हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, National Law University (NLU), Lucknow, Yogi Adityanath, Rule Of Law
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com