- सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक बच्ची के आग्रह पर दिया बड़ा आदेश
- बच्ची ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी से एक स्कूल में एडमिशन का आग्रह किया था
- सीएम योगी ने इसके बाद बच्ची आनबी अली को चॉकलेट देकर, अधिकारी को स्कूल में एडमिशन कराने का दिया आदेश
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन के दौरान जरूरतमंद लोगों की बातें सुनते हैं और उसके समाधान भी करवाते हैं. आज राजधानी लखनऊ में सीएम योगी के पास अपना काम करवाने के लिए एक खास 'जनता' आ गई थी. ये जनता कोई और नहीं बल्कि एक छोटी सी बच्ची थी. जो अपना किसी स्कूल में एडमिशन करवाने की इच्छा लेकर आई थी.
मेरा एडमिशन करवा दो
जनता दर्शन के दौरान पहुंची बच्ची से जब पूछा क्या है बताओ, तो बच्ची ने कहा कि मेरा एडमिशन करवा दो. इस पर सीएम पूछा इस ठंड में तुम स्कूल जाओगी. फिर सीएम ने पूछा कि किस क्लास में एडमिशन चाहिए, इसपर बच्ची की मां ने कहा कि नर्सरी में. जब सीएम योगी ने कहा कि रोज जाओगी स्कूल न, मेहनत से पढ़ोगी न? बच्ची ने सीएम के सवाल पर हां में सिर हिलाया.
#WATCH | Lucknow | After meeting UP CM Yogi Adityanath during 'Janta Darshan', Anabi Ali says, "I met CM Yogi ji and requested him to get me admission in Loreto Convent school." https://t.co/cNAfXf9CnB pic.twitter.com/glX4BSfm70
— ANI (@ANI) February 2, 2026
सीएम योगी ने सुनी बच्ची से कविता
सीएम योगी ने इसके बाद बच्ची से पूछा क्या पढ़ती हो सुनाओ. इस पर बच्ची ने शेर बच्चे, शेर बच्चे कविता सुनाई. बच्ची की कविता सुनकर सीएम योगी खुश हुए और वहां खड़े अधिकारी से कहा कि इस बच्चे का एडमिशन कराओ. और फिर बच्ची से पूछा ठीक है न. सीएम ने इसके बाद बच्ची को चॉकलेट भी दिया.

बच्ची आनबी अली ने बताया सब
बाद में जब अनाबी अली नामक बच्ची से पूछ गया कि वो जनता दर्शन में क्यों गई थी तो उसने एक स्कूल का नाम लेते हुए कहा कि वो वहां एडमिशन चाहती थी. उसके कहा कि मैंने सीएम योगी से आग्रह किया कि उसका एडमिशन करवा दें. बच्ची का घर लखनऊ में ही है. बच्ची ने कहा कि सीएम योगी ने कहा कि वो एडमिशन करवा देंगे. मैं बहुत खुश हूं. बच्ची ने कहा कि उनके साथ मम्मी, दादा और दादी आए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं